
साकेत महाविद्यालय की सहायक प्रोफेसर के बैंक खाते से एटीएम बूथ को निष्क्रिय कर धोखाधड़ी से 25 हजार रूपये निकाल लिए गए। पीड़िता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सहायक प्रोफेसर डा अनुपमा सिंह निवासी राघव विहार कालोनी, रानोपाली कोतवाली अयोध्या का वेतन खाता कालेज स्थित इंडियन बैंक शाखा में है। उन्होंने कहा कि 14 मई को तबियत खराब होने के चलते अपना एटीएम पति अमरदीप सोलंकी को देकर रकम निकालने भेजा था। पति रकम निकालने बेनीगंज स्थित पीएनबी के एटीएम पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद लोगों ने रकम न होने की बात कहकर बगल स्थित आईसीआईसीआई के एटीएम बूथ पर जाने को कहा। अमरदीप ने कार्ड मशीन में डाला तो एक अस्वाभाविक आवाज के बाद स्क्रीन पर रकम निकालने में अक्षम का मैसेज आ गया और कार्ड मशीन में फंस गया। पहले वाले एटीएम बूथ के पास मिले शख्स ने दीवाल पर लिखे टोल फ्री नंबर पर फोन करने को कहा। फोन करने के बाद उधर से नंबर दबाने को कहा गया और पलाश से कार्ड निकालने तथा शटर बंद करने पर आपत्ति जताते हुए कार्ड को ब्लाक करने की बात कही गई। बाद में खाते से 25 हजार रूपये निकासी का मैसेज आ गया। फ़िलहाल नगर कोतवाली पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
अयोध्या: रुदौली में ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक… Read More
श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी 'डिजिटल कुंडली' चढ़ावा चोरी… Read More
मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए श्रीरामलला व श्रीहनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- 'बदल गया है… Read More
प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों… Read More