बीकापुर - अयोध्या

छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार

छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार

बीकापुर_अयोध्या।

बीकापुर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ गलत हरकत करने तथा पास्को एक्ट के आरोपी को 12 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।  सोमवार को पीड़ित पिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने नाबालिक बालिका के साथ गलत हरकते करने व पास्को एक्ट में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पीड़ित पिता का आरोप है कि उसके गांव के ही एक युवक द्वारा पिछले 3 से 4 माह पूर्व से उसकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत हरकत कर रहा था।  तहरीर में यह भी बताया है कि पीड़ित बाहर मुंबई में रहता है जब उसे जानकारी हुई तो वह तत्काल अपने घर आया और घटना के संबंध में पूरी जानकारी करने के बाद डायल 112 पुलिस को फोन करके सारी घटना की जानकारी दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने विपक्षी से पूछताछ किया जिसके बाद विपक्षी को अपने साथ कोतवाली ले आई है तथा घटना के संबंध में लिखित शिकायत कोतवाली में देने को कही है। तहरीर में यह भी बताया है कि विपक्षी के इस कृत्य से पीड़ित काफी आहत है तथा उसकी सामाजिक क्षति हो रही है।

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी शकील अहमद पुत्र खलील अहमद के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 234 / 2023 धारा 354 (ख) आईपीसी तथा 7/8 पास्को एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को खजुराहट चौराहे के समीप से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

editor

Recent Posts

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

16 hours ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

21 hours ago

अयोध्या: रुदौली में ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक… Read More

1 day ago

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी ‘डिजिटल कुंडली’ चढ़ावा चोरी के बाद सख्त हुए CEO जितेंद्र मिश्र।

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी 'डिजिटल कुंडली' चढ़ावा चोरी… Read More

1 day ago

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- ‘बदल गया है श्रीरामनगरी का स्वरूप’।

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए श्रीरामलला व श्रीहनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- 'बदल गया है… Read More

2 days ago

प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों समेत 5 घायल।

प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों… Read More

2 days ago