अयोध्या उत्तर प्रदेश

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- ‘बदल गया है श्रीरामनगरी का स्वरूप’।

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए श्रीरामलला व श्रीहनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- ‘बदल गया है श्रीरामनगरी का स्वरूप’।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में भारत प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राजपाल यादव शुक्रवार शाम रामनगरी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान श्रीरामलला के दर्शन-पूजन किए और श्री रामदरबार में भी माथा टेका। इसके पश्चात वे सिद्धपीठ श्रीहनुमानगढ़ी पहुंचे और बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में करीब 40 मिनट बिताने के बाद अभिनेता ने अयोध्या में ही रात्रि विश्राम करने की जानकारी दी।

श्रीरामनगरी से अपने आत्मीय जुड़ाव के बारे में बात करते हुए राजपाल यादव ने कहा कि अयोध्या से उनका नाता करीब 25 साल पुराना है। यह जुड़ाव उनके पूज्य गुरुदेव ‘दद्दा’ (जो 2020 में ब्रह्मलीन हो गए) के माध्यम से हुआ था। गुरुजी के साथ उन्हें अक्सर अयोध्या आने का सौभाग्य मिलता था। राममंदिर निर्माण के बाद अयोध्या के बदलते स्वरूप की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार की अयोध्या उन्हें बिल्कुल अलग और भव्य नजर आ रही है।

अभिनेता ने बताया कि उनके गुरुदेव ‘दद्दा’ विश्व कल्याण की कामना से शिवलिंग का निर्माण करवाते थे और उनकी प्रेरणा से 132 कथाओं का आयोजन भी किया गया था। गुरुदेव की इसी परंपरा और इच्छा को आगे बढ़ाते हुए वर्तमान में अयोध्या के भक्तमाल आश्रम में 2500 शिवलिंगों के निर्माण का पुण्य कार्य कराया जा रहा है।

दर्शन-पूजन के दौरान हनुमानगढ़ी में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता और संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास महाराज ने राजपाल यादव का भव्य स्वागत किया। दर्शनोपरांत उन्हें स्मृति चिह्न के रूप में रामलला एवं हनुमान जी की प्रतिमा तथा ‘रामनामा’ ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

editor

Recent Posts

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

3 hours ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

7 hours ago

अयोध्या: रुदौली में ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक… Read More

17 hours ago

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी ‘डिजिटल कुंडली’ चढ़ावा चोरी के बाद सख्त हुए CEO जितेंद्र मिश्र।

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी 'डिजिटल कुंडली' चढ़ावा चोरी… Read More

17 hours ago

प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों समेत 5 घायल।

प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों… Read More

2 days ago