अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

94 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत में हत्या-लूट का मुकदमा, जांच शुरू।

94 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत में हत्या-लूट का मुकदमा, जांच शुरू।

अंबेडकर नगर।

अंबेडकर नगर जिले में मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा धमरूआ गांव में 94 वर्षीय इंद्रावती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के शरीर से सोने के आभूषण गायब मिलने और मुंह से खून निकलने के बाद परिजनों ने हत्या कर जेवर लूटे जाने की आशंका जताई है।

मामला पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पद पर तैनात आशुतोष मिश्रा की मां से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी मामले को गंभीरता से ले रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि 16 अगस्त को दोपहर करीब 3:50 बजे आशुतोष मिश्रा को उनके चाचा सचिंद्र मिश्रा ने फोन कर सूचना दी कि उनकी मां इंद्रावती को हार्ट अटैक आया है और उनकी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही वह लखनऊ से गांव पहुंचे। शव देखने के बाद परिजनों को परिस्थितियां सामान्य नहीं लगीं।

परिजनों के मुताबिक, मृतका के गले से सोने की चेन, सोने के दानों वाली तुलसी की माला, नाक की कील और कान के टॉप्स गायब थे। पैरों में पहनी जाने वाली पायल भी नहीं मिली। इसके अलावा मुंह से खून निकल रहा था। जेवर गायब मिलने और इन परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर मालीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की छानबीन की। शव का पंचायतनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी अकबरपुर भेज दिया गया। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला की मौत वास्तव में किन परिस्थितियों में हुई और उनके आभूषण कहां गए।

फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत स्वाभाविक थी या इसके पीछे कोई आपराधिक घटना हुई। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 hour ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

3 days ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

3 days ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी ‘डिजिटल कुंडली’ चढ़ावा चोरी के बाद सख्त हुए CEO जितेंद्र मिश्र।

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी 'डिजिटल कुंडली' चढ़ावा चोरी… Read More

4 days ago

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- ‘बदल गया है श्रीरामनगरी का स्वरूप’।

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए श्रीरामलला व श्रीहनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- 'बदल गया है… Read More

4 days ago