तारुन-अयोध्या

8 साल के बच्चे की हत्या मामले में पिता ने जमीन विवाद में मर्डर का लगाया आरोप , पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

8 साल के बच्चे की हत्या मामले में पिता ने जमीन विवाद में मर्डर का लगाया आरोप , पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

तारुन_अयोध्या।
अयोध्या जिले के तारुन थाना क्षेत्र स्थित बेलगरा गांव निवासी 8 वर्षीय राज कसौधन की हत्या बुधवार को चाकू से गोदकर कर दी गई थी। मामले में तारुन पुलिस ने पिता सूर्य देव कसौंधन की तहरीर पर जयप्रकाश यादव के खिलाफ अपहरण हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पिता के अनुसार जमीनी विवाद के चलते आरोपी ने उसके लड़के की निर्मम हत्या की है।
एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि थाना तारुन के बेलगरा गांव में 8 वर्ष के मासूम बालक राज की हत्या का मामला बुधवार को प्रकाश में आया था। मृतक के पिता की तहरीर पर किछुटी किशुनदासपुर निवासी जयप्रकाश यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजिकृत किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
अयोध्या में बुधवार को 8 साल के बच्चे की किडनैप कर हत्या कर दी गई थी। उसकी लाश बाग के 8 फीट गहरे गड्ढे में खून से सनी मिली। ग्रामीणों ने लाश देखकर पुलिस को जानकारी दी। राज मंगलवार शाम को खेलते हुए अचानक गायब हो गया था। पुलिस मामले में कई बिदुओं पर जांच कर रही है।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago