ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 05:42 PM IST

पुष्पक विमान से रामरथ: तक, दीपोत्सव में साकार होगी त्रेतायुग की झलक।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
पुष्पक विमान से रामरथ तक, दीपोत्सव में साकार होगी त्रेतायुग की झलक।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: पुष्पक विमान से रामरथ तक, दीपोत्सव में साकार होगी त्रेतायुग की झलक।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

पुष्पक विमान से रामरथ तक, दीपोत्सव में साकार होगी त्रेतायुग की झलक।

images - पुष्पक विमान से रामरथ तक, दीपोत्सव में साकार होगी त्रेतायुग की झलक।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में आगामी दसवें दीपोत्सव में श्रद्धालुओं को त्रेतायुग की भव्यता और रामायण काल के प्रसंगों की सजीव अनुभूति कराने की तैयारी है।

श्रीराम की पैड़ी से लेकर रामकथा पार्क तक रामायण थीम पर आधारित भव्य संरचनाएं तैयार की जा रही हैं। कहीं भगवान श्रीराम की लंका विजय के बाद अयोध्या वापसी के प्रतीक पुष्पक विमान का स्वरूप आकार ले रहा है तो कहीं राम दरबार और रामरथ के जरिए रामकथा के प्रसंगों को जीवंत किया जा रहा है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आयोजित होने वाले दसवें दीपोत्सव को यादगार बनाने के लिए पर्यटन और संस्कृति विभाग की तैयारियां अंतिम रूप ले रही हैं।

श्रीराम की पैड़ी पर पर्यटन विभाग की ओर से 30 फीट लंबा, 12 फीट चौड़ा और 16 फीट ऊंचा पुष्पक विमान तैयार किया जा रहा है। इसके साथ 30 गुणा 20 फीट क्षेत्रफल में लगभग 20 फीट ऊंचा भव्य राम दरबार बनाया जा रहा है। दोनों संरचनाएं प्लाई और कैनवास मटेरियल से तैयार की जा रही हैं। इनके निर्माण में बंगाल सहित विभिन्न प्रदेशों के सैकड़ों कुशल कारीगर जुटे हैं। कारीगर दिन-रात मेहनत कर संरचनाओं को आकर्षक स्वरूप देने में लगे हैं। रामायण थीम पर आधारित तीन नावें भी तैयार की गई हैं, जो सरयू नदी में तैरती नजर आएंगी।

पुष्पक विमान को इस तरह आकार दिया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को लंका विजय के बाद भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी के प्रसंग की अनुभूति हो सके। वहीं राम दरबार में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के स्वरूपों के माध्यम से रामराज्य की दिव्य छवि प्रस्तुत की जाएगी। दीपों की रोशनी में जगमगाते ये आकर्षण राम की पैड़ी पर दीपोत्सव की छटा को और भव्य बनाएंगे। राम की पैड़ी के साथ रामकथा पार्क में भी रामायण थीम पर आधारित एक विशाल रामरथ तैयार किया जा रहा है। 16 फीट लंबे, 12 फीट चौड़े और 15 फीट ऊंचे इस रामरथ पर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी सहित अन्य दिव्य स्वरूप विराजमान होंगे।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की ओर से चयनित मोक्ष एडवर्टाइजिंग एंड इवेंट्स मैनेजमेंट कंपनी के प्रतिनिधि के अनुसार रामरथ को प्लाई और कैनवास मटेरियल से तैयार किया जा रहा है। इसमें पारंपरिक और आधुनिक शिल्प का समन्वय किया जा रहा है, जिससे यह दूर से ही श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा। दीपोत्सव के दौरान सरयू नदी में रामायण थीम पर तैयार तीन नावें भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। दीपों की रोशनी और सरयू की लहरों के बीच इन नावों की मौजूदगी पूरे दृश्य को विशिष्ट बनाएगी।

श्रीराम की पैड़ी पर पुष्पक विमान और राम दरबार तथा रामकथा पार्क में भव्य रामरथ के माध्यम से श्रद्धालुओं को रामायण के अलग-अलग प्रसंगों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। दीपोत्सव के लिए तैयार की जा रही इन विशाल संरचनाओं से जहां श्रद्धालुओं को अनूठा सांस्कृतिक अनुभव मिलेगा, वहीं विभिन्न प्रदेशों से आए कारीगरों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो रहे हैं।

योगी सरकार अयोध्या को वैश्विक पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहर के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयासरत है। दसवें दीपोत्सव में रामायण आधारित सज्जा, भव्य रामरथ, पुष्पक विमान, राम दरबार और सरयू की लहरों पर तैरती नावें रामनगरी की सांस्कृतिक छवि को नया आयाम देंगी। लाखों दीपों से जगमगाती अयोध्या में ये आकर्षण श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बनेंगे।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT