ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 11:14 AM IST

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव: ने किए रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- ‘बदल गया है श्रीरामनगरी का स्वरूप’।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- ‘बदल गया है श्रीरामनगरी का स्वरूप’।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- ‘बदल गया है...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए श्रीरामलला व श्रीहनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- ‘बदल गया है श्रीरामनगरी का स्वरूप’।

1791088918526 - मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- 'बदल गया है श्रीरामनगरी का स्वरूप'।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में भारत प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राजपाल यादव शुक्रवार शाम रामनगरी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान श्रीरामलला के दर्शन-पूजन किए और श्री रामदरबार में भी माथा टेका। इसके पश्चात वे सिद्धपीठ श्रीहनुमानगढ़ी पहुंचे और बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में करीब 40 मिनट बिताने के बाद अभिनेता ने अयोध्या में ही रात्रि विश्राम करने की जानकारी दी।

श्रीरामनगरी से अपने आत्मीय जुड़ाव के बारे में बात करते हुए राजपाल यादव ने कहा कि अयोध्या से उनका नाता करीब 25 साल पुराना है। यह जुड़ाव उनके पूज्य गुरुदेव ‘दद्दा’ (जो 2020 में ब्रह्मलीन हो गए) के माध्यम से हुआ था। गुरुजी के साथ उन्हें अक्सर अयोध्या आने का सौभाग्य मिलता था। राममंदिर निर्माण के बाद अयोध्या के बदलते स्वरूप की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार की अयोध्या उन्हें बिल्कुल अलग और भव्य नजर आ रही है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अभिनेता ने बताया कि उनके गुरुदेव ‘दद्दा’ विश्व कल्याण की कामना से शिवलिंग का निर्माण करवाते थे और उनकी प्रेरणा से 132 कथाओं का आयोजन भी किया गया था। गुरुदेव की इसी परंपरा और इच्छा को आगे बढ़ाते हुए वर्तमान में अयोध्या के भक्तमाल आश्रम में 2500 शिवलिंगों के निर्माण का पुण्य कार्य कराया जा रहा है।

दर्शन-पूजन के दौरान हनुमानगढ़ी में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता और संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास महाराज ने राजपाल यादव का भव्य स्वागत किया। दर्शनोपरांत उन्हें स्मृति चिह्न के रूप में रामलला एवं हनुमान जी की प्रतिमा तथा ‘रामनामा’ ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT