भक्ति और उल्लास के बीच सम्पन्न हुआ 74वां प्रभु झूलेलाल महोत्सव।

 

अयोध्या।

अयोध्या जिले में सिंधी समाज का 74वां प्रभु झूलेलाल महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकजुटता के संदेश के साथ सम्पन्न हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन संत नवलराम दरबार स्थित झूलेलाल मंदिर से बहिराणा साहिब की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोगों के साथ युवा, बच्चे, बुजुर्ग और मातृशक्ति शामिल हुई। भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच श्रद्धालु गुप्तारघाट तक पहुंचे।

महोत्सव के तहत पिछले 40 दिनों से संत नवलराम दरबार में प्रभु झूलेलाल की आरती, भजन और कीर्तन का आयोजन किया जा रहा था। इसमें बड़ी संख्या में समाज की माताओं, बहनों, युवाओं और बुजुर्गों ने सहभागिता की। अंतिम चरण में हवन-पूजन और कलश पूजा के साथ आरती साहब का समापन हुआ। महोत्सव की पूर्व संध्या पर 20 अगस्त को कोहिनूर पैलेस में ‘एक शाम प्रभु झूलेलाल के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि संदीप भागिया (आईएएस), प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम तथा विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार रहे। अतिथियों ने समाज को एकजुट रहने और युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं में आगे आने के लिए प्रेरित किया।

मुंबई के सिंधी कलाकार नील रॉकस्टार और निशी धीमचा ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान समाज के युवाओं की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया गया। तिम दिवस बहिराणा साहिब की हवन-पूजन के बाद संत नवलराम दरबार झूलेलाल मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को तेज नारायण पाण्डेय ‘पवन’ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अमल गुप्ता, पूर्व सांसद के पुत्र विकास सिंह, जिला पंचायत प्रतिनिधि आलोक मोहन, सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंद्रपाल यादव सहित अन्य अतिथियों का माला, पाखर और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया।

शोभायात्रा की अगुवाई मोहन मंध्यान, संरक्षक गिरधारी चावला, राकेश तलरेजा, जयप्रकाश क्षेत्रपाल, ओमप्रकाश अंदानी, अध्यक्ष अमृत राजपाल, नरेंद्र क्षेत्रपाल, संदीप मंध्यान, धीरज राजपाल, मंत्री पुरुषोत्तम दासवानी, कोषाध्यक्ष सुनील मंध्यान सहित समाज के अन्य पदाधिकारियों ने की।

शोभायात्रा में विभिन्न सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें ‘प्रभु झूलेलाल—ईश्वर एक, रूप अनेक’, ‘घर-घर की कहानी’, ‘मत छीनो बच्चों का बचपन’, मोबाइल के दुरुपयोग, रानी लक्ष्मीबाई की महागाथा तथा ‘अनपढ़ चलाएं सरकार, ग्रेजुएट बेरोजगार’ जैसी झांकियां शामिल थीं।

झांकियों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़े। शोभायात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक और व्यापारिक संगठनों की ओर से स्वागत किया गया। केंद्रीय दुर्गा पूजा समन्वय समिति, नगर निगम, सिख समाज, श्री श्री महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति, साई राजा हातिम चैरिटेबल ट्रस्ट, विभिन्न राजनीतिक दलों, बजाजा परिवार, अग्रवाल समाज, श्रीरामलीला कमेटी चौक, केसरवानी सभा, पार्षदों और विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

चौक में संदीप मंध्यान एवं उनके साथियों की ओर से बहिराणा साहिब की महाआरती कराई गई। आयोजकों ने कहा कि विभिन्न समाजों की ओर से किए गए स्वागत ने सामाजिक सौहार्द और एकजुटता का संदेश दिया। शोभायात्रा गुप्तारघाट पहुंची, जहां साईं नितिनराम के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। परिसर में विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी लगाए गए। भंडारे और दर्शन व्यवस्था में मातृशक्ति ने विशेष सहयोग किया। इनमें माला खत्री, नीलम मंध्यान, सपना राजपाल, प्रिया वलेशाह, नीलम रहेजा और राजी भारतीय, शालिनी साधवानी सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।

आयोजकों के अनुसार महोत्सव की एक विशेष परंपरा यह भी है कि पिछले 74 वर्षों से अयोध्या का सिंधी समाज इस आयोजन के दौरान अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर सामूहिक रूप से कार्यक्रम में शामिल होता है। संस्था अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अमृत राजपाल ने महोत्सव में सहयोग करने वाले सभी समाजों, अतिथियों और स्वागत करने वाले प्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने अयोध्या और देश की उन्नति, जनकल्याण तथा समाज की एकजुटता की कामना की।

आयोजकों ने चौक घंटाघर की सजावट और व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी तथा नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

तीन दिवसीय आयोजन में ओम अंदानी, पवन जीवाणी, उमेश जीवाणी, संजय सावलानी, धनेश बजाज, संजय मलकानी, रोशन तोलानी, राजकुमार जीवानी, पशुशील केशवानी, धर्मपाल रावलानी, राजीव मदान, सुनील मंध्यान, डॉ. सुरतानी, जयप्रकाश क्षेत्रपाल, सुखदेव साधवानी, ओमप्रकाश ओमी, हरीश सावलानी, कमलेश केवलानी, धीरज राजपाल, संदीप मंध्यान, गिरीश राजपाल, विनोद लधानी, जय आहूजा, कैलाश साधवानी, दीपक रामानी, मनीष मंध्यान, संजय मदान, कमल रावलानी, विकास आहूजा, विपिन खत्री, सौरभ लखमानी, प्रियांशु सावलानी सहित समाज के अनेक लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

editor

Recent Posts

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या।

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

16 hours ago

अजय हत्याकांड में मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर।

अजय हत्याकांड में मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले… Read More

18 hours ago

पेशी के दौरान बंदी फरार मामले में हेड कांस्टेबल पर भी दर्ज हुआ मुकदमा।

पेशी के दौरान बंदी फरार मामले में हेड कांस्टेबल पर भी दर्ज हुआ मुकदमा। अयोध्या।… Read More

18 hours ago

घूस मामले में पकड़े गए लेखपाल उत्कर्ष दीप के समर्थन में उतरे जिलेभर के लेखपाल, सदर तहसील में दिया धरना।

घूस मामले में पकड़े गए लेखपाल उत्कर्ष दीप के समर्थन में उतरे जिलेभर के लेखपाल,… Read More

19 hours ago

रामकोट की नित्य परिक्रमा का एक वर्ष पूरा, हजारों रामभक्तों ने लगाई परिक्रमा।

रामकोट की नित्य परिक्रमा का एक वर्ष पूरा, हजारों रामभक्तों ने लगाई परिक्रमा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

20 hours ago

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की तैयारियां पूरी, शिवबाबा धाम में 312 जोड़ों का होगा विवाह।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की तैयारियां पूरी, शिवबाबा धाम में 312 जोड़ों का होगा विवाह। अंबेडकर… Read More

20 hours ago