फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन का एग्रीमेंट कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

अयोध्या।

अयोध्या कोतवाली पुलिस ने जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि का एग्रीमेंट कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शासन द्वारा चलाए जा रहे धोखाधड़ी व जालसाजी रोकथाम अभियान के तहत की गई।

कोतवाली अयोध्या में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपियों में अजय कुमार (पुत्र) राम बुझारत निवासी मरहरी मिश्र थाना हर्रैया, जिला बस्ती (उम्र 28 वर्ष) तथा हरिशंकर वर्मा (पुत्र) भरतराम निवासी जैपालपुर थाना हर्रैया, जिला बस्ती (उम्र 30 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी हरिशंकर वर्मा इलाज के सिलसिले में फैजाबाद आता-जाता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात अशोक कुमार शुक्ला से हुई, जिन्होंने कनक अस्पताल के सामने स्थित एक खाली प्लॉट को लावारिस बताकर एग्रीमेंट के जरिए बेचने का सुझाव दिया। जांच में उक्त जमीन मनीराम निवासी अकबरपुर के नाम दर्ज पाई गई। मनीराम का पता न चलने पर हरिशंकर वर्मा ने अपने भांजे के माध्यम से अजय कुमार से संपर्क किया।

आरोप है कि अजय कुमार के आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर उसका नाम व पता मनीराम दर्शाया गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर जगदंबा प्रसाद को जमीन दिखाकर उनसे डेढ़ लाख रुपये लिए और गाटा संख्या 63, रकबा 130 वर्ग मीटर आवासीय भूमि ग्राम भीखापुर का सात लाख रुपये में फर्जी एग्रीमेंट करा दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago