images 1 1 - युवती का शव नहर में मिला, परिजनों ने बताया मानसिक विक्षिप्त पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

युवती का शव नहर में मिला, परिजनों ने बताया मानसिक विक्षिप्त पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

अयोध्या उत्तर प्रदेश

युवती का शव नहर में मिला, परिजनों ने बताया मानसिक विक्षिप्त पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा।

images 1 1 - युवती का शव नहर में मिला, परिजनों ने बताया मानसिक विक्षिप्त पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

अयोध्या।

अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र में एक नहर से 25 वर्षीय युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची श। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मृतका की पहचान कोतवाली रुदौली क्षेत्र के वजीरगंज निवासी नाजरीन (पुत्री) मोहम्मद वयास के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, नाजरीन पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी और इलाज भी चल रहा था। परिजनों ने यह भी बताया कि वह अक्सर घर से बाहर चली जाने की बात करती थी।

मिली जानकारी के अनुसार नाजरीन सुबह करीब 5 बजे अपने घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजन चिंतित हो गए। इसी दौरान सारंगपुर के पास नहर में एक शव दिखाई देने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही रौनाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रौनाही थाना प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *