अयोध्या उत्तर प्रदेश

दो दिवसीय विधायक खेल प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित।

दो दिवसीय विधायक खेल प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल में आयोजित दो दिवसीय विधायक खेल प्रतियोगिता का समापन रविवार को भव्य रूप से हुआ। समापन सत्र के मुख्य अतिथि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, मेडल और कप प्रदान किए।
मुख्य अतिथि चंपत राय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद से मिल-जुलकर काम करने की भावना विकसित होती है। जब हम टीम भावना के साथ कार्य करते हैं, तभी सफलता मिलती है। खेल प्रतियोगिताएं हार-जीत के साथ आत्ममंथन और आगे बेहतर करने की प्रेरणा देती हैं। खेल से शरीर स्वस्थ रहता है, जिससे पढ़ाई और जीवन दोनों में संतुलन बना रहता है।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि विधायक खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी प्रतिभाओं को मंच देना है। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

प्रतियोगिता में वॉलीबॉल सीनियर बालिका वर्ग में डाभासेमर की टीम विजेता रही, जबकि आईएमए उपविजेता बनी। जूनियर वर्ग में भी डाभासेमर विजेता और आईएमए उपविजेता रही।
सब-जूनियर बालिका वर्ग में आईएमए ने विजेता तथा श्री निर्भर सिंह इंटर कॉलेज ने उपविजेता का खिताब जीता।
सीनियर बालक वर्ग में दुगवा की टीम विजेता रही, जबकि डाभासेमर उपविजेता बनी। सब-जूनियर वर्ग में ज्ञानापुर विजेता रहा, जबकि सब-जूनियर बालक वर्ग में भवदीय पब्लिक स्कूल ने विजेता एवं उपविजेता स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी सीनियर बालिका वर्ग में इनवेटिव माइंड एकेडमी विजेता रही। शॉटपुट प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग में सूरज सिंह ने प्रथम तथा अमन कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में दित्यांशी प्रथम और चांदनी द्वितीय रहीं।
सीनियर बालक वर्ग में सागर प्रथम एवं शनि द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में नेहा ने प्रथम और सोनी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

दौड़ प्रतियोगिता में सब-जूनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर में रंजना देवी, 200 एवं 400 मीटर में गीता यादव तथा 600 मीटर में आयुषी विजेता रहीं। जूनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर में अम्बिका, 200 मीटर में कोमल यादव, 400 मीटर में रचना मौर्या तथा 1500 मीटर में पारूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में 100 एवं 200 मीटर में खुशी, 400 मीटर में सुष्मिता यादव तथा 1500 मीटर में प्रीति विजेता रहीं।

बालक वर्ग में सब-जूनियर श्रेणी में 100, 200 एवं 400 मीटर में आदर्श वर्मा तथा 600 मीटर में राज निषाद विजेता रहे। जूनियर वर्ग में 100 एवं 200 मीटर में शुभम पाल, 400 मीटर में श्रीयांश पाल तथा 1500 मीटर में अवनीश यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को ट्रैकसूट देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समापन सत्र में ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, अतुल सिंह, प्रमुख उद्योगपति राकेश लधानी, भाजप नेता अमल गुप्ता, मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, साहित मौके पर बडी संख्या में अधिकारी व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

1 day ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

1 day ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago