अयोध्या उत्तर प्रदेश

रॉन्ग साइड ट्रेलर की टक्कर से बाल-बाल बचे सीओ, फोरलेन पर कुछ देर ठप रहा यातायात।

रॉन्ग साइड ट्रेलर की टक्कर से बाल-बाल बचे सीओ, फोरलेन पर कुछ देर ठप रहा यातायात।

अयोध्या।

अयोध्या जिले अयोध्या–रायबरेली फोरलेन पर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे एक गंभीर सड़क हादसा होते-होते टल गया। इनायत नगर थाना क्षेत्र के चमनगंज बाजार के पास रॉन्ग साइड से आ रहे, एक ट्रेलर की ऑल्टो कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार सीओ चकबंदी मिल्कीपुर कार्यालय के पेशकार अभिनव सिंह (35) वर्ष और उनके चालक दुर्गेश (28) वर्ष की जान कार में लगे एयरबैग खुलने से बच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहा था और अचानक सामने से आ रही ऑल्टो कार से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क पर कई चक्कर खाते हुए लगभग 360 डिग्री घूम गई और किनारे जा पहुंची। जोरदार झटके के बावजूद एयरबैग समय पर खुलने से कार सवार दोनों लोग गंभीर चोटों से बच गए, हालांकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। इसके कारण फोरलेन पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों की रफ्तार थम गई।

घटना की सूचना मिलते ही इनायत नगर थाना प्रभारी रतन शर्मा और बारुन बाजार चौकी प्रभारी अविनाश प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत सुरक्षा के इंतजाम किए और यातायात को नियंत्रित कर धीरे-धीरे सामान्य कराया।

पुलिस ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने फोरलेन पर रॉन्ग साइड वाहनों की बढ़ती आवाजाही पर नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago