ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 11:57 AM IST

रॉन्ग साइड ट्रेलर की: टक्कर से बाल-बाल बचे सीओ, फोरलेन पर कुछ देर ठप रहा यातायात।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
रॉन्ग साइड ट्रेलर की टक्कर से बाल-बाल बचे सीओ, फोरलेन पर कुछ देर ठप रहा यातायात।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: रॉन्ग साइड ट्रेलर की टक्कर से बाल-बाल बचे सीओ, फोरलेन पर कुछ देर ठप रहा...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

रॉन्ग साइड ट्रेलर की टक्कर से बाल-बाल बचे सीओ, फोरलेन पर कुछ देर ठप रहा यातायात।

e93c9f8f bf9a 468e b945 72b628532cd9 1765541797480 - रॉन्ग साइड ट्रेलर की टक्कर से बाल-बाल बचे सीओ, फोरलेन पर कुछ देर ठप रहा यातायात।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या जिले अयोध्या–रायबरेली फोरलेन पर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे एक गंभीर सड़क हादसा होते-होते टल गया। इनायत नगर थाना क्षेत्र के चमनगंज बाजार के पास रॉन्ग साइड से आ रहे, एक ट्रेलर की ऑल्टो कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार सीओ चकबंदी मिल्कीपुर कार्यालय के पेशकार अभिनव सिंह (35) वर्ष और उनके चालक दुर्गेश (28) वर्ष की जान कार में लगे एयरबैग खुलने से बच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहा था और अचानक सामने से आ रही ऑल्टो कार से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क पर कई चक्कर खाते हुए लगभग 360 डिग्री घूम गई और किनारे जा पहुंची। जोरदार झटके के बावजूद एयरबैग समय पर खुलने से कार सवार दोनों लोग गंभीर चोटों से बच गए, हालांकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। इसके कारण फोरलेन पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों की रफ्तार थम गई।

घटना की सूचना मिलते ही इनायत नगर थाना प्रभारी रतन शर्मा और बारुन बाजार चौकी प्रभारी अविनाश प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत सुरक्षा के इंतजाम किए और यातायात को नियंत्रित कर धीरे-धीरे सामान्य कराया।

पुलिस ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने फोरलेन पर रॉन्ग साइड वाहनों की बढ़ती आवाजाही पर नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT