अयोध्या उत्तर प्रदेश

परिवहन मंत्री ने श्रीरामलला व श्रीहनुमानगढ़ी में किए दर्शन।

 परिवहन मंत्री ने श्रीरामलला व श्रीहनुमानगढ़ी में किए दर्शन।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मंगलवार को श्रीरामलला और हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के दौरान उनके मस्तक पर वैष्णव तिलक सुशोभित था।

परिवहन मंत्री ने आगामी श्रीरामनवमी पर आयोजित होने वाले 1251 कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह हनुमत श्रीराम महायज्ञ की यज्ञशाला का विधिवत भूमि पूजन भी किया। यह भव्य महायज्ञ 20 से 26 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसे रामनगरी में धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का अद्वितीय संगम माना जा रहा है।

भूमि पूजन से पहले परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने श्रीरामलला और श्रीहनुमानगढ़ी में पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा आगामी आयोजन की सफलता हेतु दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया।

भूमि पूजन के बाद मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अयोध्या आज अपने गौरवशाली इतिहास को आत्मसात करते हुए एक नए युग में प्रवेश कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या के समग्र विकास को जिस गति से आगे बढ़ाया जा रहा है, वह अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के बाद शहर के बुनियादी ढांचे—सड़क, परिवहन, पर्यटन—को विश्वस्तरीय रूप देने का कार्य निरंतर जारी है। और श्रीरामनवमी पर आयोजित होने वाला 1251 कुण्डीय महायज्ञ न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनेगा, बल्कि अयोध्या की वैश्विक पहचान को और सशक्त करेगा।

पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या का विकास केवल परियोजनाओं का विस्तार नहीं है, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान है। सरकार आधुनिक सुविधाओं से शहर को सुसज्जित करते हुए इसकी सांस्कृतिक मूल भावना को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह महायज्ञ रामनगरी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चमक को और अधिक तेजस्वी बनाएगा।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

17 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

17 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

23 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago