images 1 2 - डंपर ने पत्रकार की कार को मारी जोरदार टक्कर, एयरबैग खुलने से बची जान।

डंपर ने पत्रकार की कार को मारी जोरदार टक्कर, एयरबैग खुलने से बची जान।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

डंपर ने पत्रकार की कार को मारी जोरदार टक्कर, एयरबैग खुलने से बची जान।

images 1 2 - डंपर ने पत्रकार की कार को मारी जोरदार टक्कर, एयरबैग खुलने से बची जान।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के अयोध्या-रायबरेली नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर बाद एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार डंपर ने मारुति स्विफ्ट डिजायर कार को जोरदार टक्कर मार दी। यह दुर्घटना कुमारगंज थाना क्षेत्र के रामगंज चौराहे के पास हुई। हादसे में कार सवार वरिष्ठ पत्रकार अमरनाथ पांडेय घायल हो गए, जबकि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, हलियापुर थाना क्षेत्र के पांडेय का पुरवा निवासी पत्रकार अमरनाथ पांडेय अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से कुमारगंज क्षेत्र के जमुनिया मऊ जा रहे थे। रामगंज के पास हाईवे कट पर अचानक सामने से आ रहे एक बेकाबू डंपर ने उनकी कार में तेज टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का बोनट, बंपर और हेडलाइट्स पूरी तरह टूट गए। हालांकि, दुर्घटना के वक्त कार के दोनों एयरबैग सक्रिय हो गए, जिससे अमरनाथ पांडेय की जान बाल-बाल बच गई और उन्हें केवल मामूली चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पत्रकार को वाहन से निकालकर नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया। उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है और इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

कुमारगंज थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि दुर्घटना की सूचना उन्हें मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि अभी पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन शिकायत मिलते ही डंपर चालक पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *