
अनोखा मामला, विवाहिता और प्रेमी ने रचाई शादी, फोन पर दिया तलाक और बधाई।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बभनगवां गांव में शुक्रवार की रात एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने पूरे इलाके में चर्चा बढ़ा दी। विवाहिता से मिलने पहुंचे उसके प्रेमी को परिवार वालों ने बेड के नीचे छिपा मिला कर पकड़ लिया। बाद में परिजनों और ग्रामीणों की मध्यस्थता पर दुबई में रह रहे विवाहिता के पति ने न सिर्फ दोनों की शादी के लिए सहमति दी, बल्कि फोन पर ही तलाक देकर उन्हें बधाई भी दे दी।
मिली जानकारी के अनुसार, बभनगवां निवासी युवक दुबई में नौकरी करता है जबकि उसके पिता नागपुर में कार्यरत हैं। घर पर उसकी पत्नी अपनी दो बेटियों (आठ वर्ष और चार वर्ष) तथा सास के साथ रह रही थी। गांव के ही निवासी आलिम के साथ विवाहिता के प्रेम संबंध होने की बात सामने आई। शुक्रवार रात आलिम प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा, लेकिन सास ने शक के आधार पर दरवाजा बाहर से बंद कर ग्रामीणों को बुला लिया।
ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कमरे की तलाशी ली तो आलिम बेड के नीचे छिपा मिला। कुछ ग्रामीणों ने उसकी पिटाई की और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची, लेकिन दोनों पक्षों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से स्पष्ट रूप से इन्कार कर दिया।
इसके बाद विवाहिता के मायके पक्ष को बुलाया गया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दुबई में रह रहे पति तक पहुंचाई गई। पति ने स्वीकार किया कि उसे दोनों के प्रेम संबंधों की जानकारी थी। उसने फोन पर ही पत्नी को तलाक देकर प्रेमी-प्रेमिका की शादी के लिए सहमति दे दी। इतना ही नहीं, पति ने दोनों को फोन पर बधाई भी दी। विवाहिता के पिता और ससुर ने भी शादी को मंजूरी दे दी। दोनों परिवारों की सहमति पर प्रेमी-प्रेमिका ने परिजनों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज कर ली।
इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों ने कार्रवाई से मना किया है और गांव में शांति व्यवस्था पूरी तरह बनी हुई है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More