अयोध्या उत्तर प्रदेश

युवती से अश्लील हरकत, पिता से मारपीट, 4 आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज।

युवती से अश्लील हरकत, पिता से मारपीट, 4 आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती और उसके पिता के साथ मारपीट, धमकी और अश्लील हरकत के आरोप में चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना बीते 3 दिसंबर की है। पीड़िता अपने पुराने घर में गोबर के उपले बना रही थी, जबकि उसका पिता खेत में गेहूं की बुआई कर रहा था। इसी दौरान गांव के अखिलेश, बृजेश कुमार, विवेक कुमार और अजीत कुमार वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने गोबर के उपलों को तोड़ना शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। जब युवती ने विरोध किया तो चारों ने उस पर हमला कर दिया।

पीड़िता की आवाज सुनकर उसका पिता मौके पर आया, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। युवती का आरोप है कि इसी दौरान विवेक और अजीत ने उसे पकड़कर अश्लील हरकत की, उसके कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी।

प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर सभी चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित परिवार ने सुरक्षा मांगी है। पुलिस का कहना है कि परिवार को आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध करा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago