अयोध्या उत्तर प्रदेश

आरोपों से घिरे अभिषेक सिंह फिर बनाए गए सोहावल के एसडीएम, सपा ने किया था आंदोलन।

आरोपों से घिरे अभिषेक सिंह फिर बनाए गए सोहावल के एसडीएम, सपा ने किया था आंदोलन।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के सोहावल तहसील में अभिषेक सिंह की एसडीएम पद पर फिर से वापसी हो गई है। कुछ दिन पहले सेना के शहीद के पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद अभिषेक विवाद में आए थे। अभिषेक सिंह पर शहीद के पुत्र शिवम यादव का सिर मुंडवाने का आरोप लगाया गया था।

डीएम के आदेश पर इस घटना की मजिस्ट्रेटी जांच भी की गई थी। इसी कड़ी में अभी तक एसडीएम बीकापुर की जिम्मेदारी निभा रहे, प्रशिक्षु आईएएस ध्रुव खाडिया को सदर तहसील का एसडीएम बनाया गया है। एसडीएम सदर रहे विकास धर दुबे अब एसडीएम बीकापुर होंगे। पहले मिल्कीपुर और बाद में सोहावल के एसडीएम बनाए गए राजीव रत्न सिंह को एसडीएम रुदौली बनाया गया है।

डीएम चंद्र विजय सिंह ने बुधवार को यह आदेश जारी किया। शहीद के बेटे की सड़क हादसे में मौत के बाद समाजवादी पार्टी ने इसे बड़ा मुद्दा बना लिया था। रामपथ को जाम कर धरना प्रदर्शन किया गया था। इसमें खुद समाजवादी पार्टी के सांसद और राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद और पूर्व मंत्री पवन पांडेय समेत बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए थे। देर रात तक जिला अस्पताल के सामने हंगामा किया गया था।

प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि मजिस्ट्रेटी जांच में एसडीएम पर लगाए गए आरोप साबित न होने पर डीएम ने उन्हें फिर से सोहावल की जिम्मेदारी सौंप दी है। अब इसे लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से राजनीतिक तौर पर एक बार फिर हंगामा करने के आसार हैं।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago