अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या धाम रेलवे जंक्शन पर भड़के साधु ने पीएसी जवान पर किया त्रिशूल से हमला, गिरफ्तार।

अयोध्या धाम रेलवे जंक्शन पर भड़के साधु ने पीएसी जवान पर किया त्रिशूल से हमला, गिरफ्तार।

अयोध्या।

अयोध्या धाम रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा कर्मियों की ओर से रोक-टोक किये जाने पर एक साधु भड़क गया। भड़के साधू ने त्रिशूल से बरेली से ड्यूटी करने आए पीएसी जवान को घायल कर दिया। साथी कर्मियों ने आरोपी साधु को पकड़ पुलिस के हवाले किया है।

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि पीएसी आठ बटालियन बरेली के जवान दीपक कुमार (28) वर्ष (पुत्र) बीजेंद्र सिंह की अन्य पीएसी कर्मियों के साथ प्रयागराज कुंभ से अयोध्या आ रहे श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर अयोध्या धाम रेलवे जंक्शन पर ड्यूटी लगाई गई थी।

साथी जवान का कहना है कि हम लोग प्लेटफार्म नंबर दो पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान देखा कि हाथ में त्रिशूल लिए एक अधेड़ साधु अपनी हरकतों से श्रद्धालु यात्रियों को परेशान कर रहा है। जिसको लेकर दीपक कुमार से साधू को शांत रहने अथवा मौके से हट जाने को कहा तो साधु विवाद पर उतर आया। दीपक ने उसको पकड़ने की कोशिश की तो साधु ने उनके पेट पर त्रिशूल से हमलाकर दिया, जिसके कारण दीपक घायल हो गया।

साधु ने एक ट्रेन में चढ़कर फरार होने की कोशिश की लेकिन अन्य सुरक्षाकर्मियों की मदद से उसे पकड़ जीआरपी के हवाले कर दिया गया। घायल पीएसी जवान दीपक को जिला अस्पताल से दर्शननगर मेडिकल कालेज रेफर किया गया था, जहां जांच और उपचार के बाद उसको छुट्टी दे दी गई।

जीआरपी अयोध्या कैंट के प्रभारी निरीक्षक समर सिंह ने बताया कि साधु को काबू करने की कोशिश में त्रिशूल लगने से पीएसी जवान घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपी साधु सुनील चौधरी (पुत्र) सीताराम निवासी मदिया चौधरी पारा थाना इंग्लिश बाजार जिला मालदा, पश्चिम बंगाल का शांति भंग में चालान किया है।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago