अयोध्या उत्तर प्रदेश

इमरजेंसी में मरीज को लगा इंजेक्शन, मौत।

इमरजेंसी में मरीज को लगा इंजेक्शन, मौत।

अयोध्या।

अयोध्या जिला अस्पताल की इमरजेंसी ओपीडी से अब एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मरीज की इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो गई। मामला 15 दिन पुराना है, लेकिन उच्चाधिकारियों से शिकायत होने के बाद पांच सदस्यीय जांच टीम भी गठित हो गई है। मामले में जानकारी देने से जिम्मेदार परहेज कर रहे हैं।

थाना महाराजगंज क्षेत्र के मरीज को लेकर परिवारीजन 13 जनवरी की रात जिला अस्पताल पहुंचे थे। सूत्र बताते हैं कि पीड़ित मरीज की जांच कराई गई और न ही उसका दर्द सुना गया। उसे इंजेक्शन लगा दिया गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

पीड़ित परिवार ने 29 जनवरी को मामले की शिकायत की। जिला अस्पताल में 30 जनवरी की शाम तक कोई कुछ बोलने को राजी नहीं था। इमरजेंसी प्रभारी अनिल वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। सीएमएस डॉ. उत्तम कुमार ने बताया कि मैं भी इस बारे में नहीं जानता। थोड़ी देर देर में पूछकर बताता हूं। कुछ देर बाद सीएमएस ने अपना फोन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन वर्मा को पकड़ा दिया।

उन्होंने कहा कि मामले में डॉ. मो. अकरम के नेतृत्व में डॉ. प्रशांत द्विवेदी, डॉ. शिशिर श्रीवास्तव, मैट्रन शोभावती यादव, फार्मासिस्ट प्रभाशंकर द्विवेदी की जांच टीम गठित कर आख्या मांगी गई है। इस संबंध में डॉ. मो. अकरम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुझे अभी कोई आदेश नहीं मिला है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago