लखनऊ

अखिलेश का आरोप- अयोध्या में प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती में PDA की सिर्फ 20 प्रतिशत हिस्सेदारी।

अखिलेश का आरोप- अयोध्या में प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती में PDA की सिर्फ 20 प्रतिशत हिस्सेदारी।

लखनऊ।

अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती में पक्षपात का आरोप लगाते हुए, दावा किया कि जो पीडीए संख्या में 90 प्रतिशत है उसकी अयोध्या जिले (के प्रशासनिक महकमे) में हिस्सेदारी केवल 20 प्रतिशत है। अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में 05 फरवरी को उपचुनाव है। इस सिलसिले में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। सपा प्रमुख ने योगी की चुनावी जनसभा के कुछ घंटे पहले ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। अखिलेश यादव ने लिखा, “भाजपा राज में पक्षपात का उल्टा गणित है, जो पीडीए समाज में 90 प्रतिशत है, अयोध्या में प्रशासनिक नियुक्तियों में उस पीडीए की हिस्सेदारी केवल 20 प्रतिशत के करीब है।” उन्होंने यह भी लिखा, “और जिनकी संख्या 10 प्रतिशत है, उन प्रभुत्ववादियों को प्रशासनिक पदों पर 80 प्रतिशत नियुक्तियाँ मिली हुई हैं। और कुछ नहीं कहना है।”

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसी पोस्ट में अयोध्या में प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती का एक ‘स्केच’ भी साझा किया जिसमें कुल 13 पदों में तीन पदों पर पीडीए के लोगों की तैनाती का ज़िक्र है। इसके पहले पिछले शुक्रवार को अखिलेश यादव ने अपने ‘एक्स’ खाते पर अयोध्या में तैनात पुलिस अधिकारियों के ब्योरे का एक ‘स्केच’ साझा किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि कुल 19 पुलिस अधिकारियों में सिर्फ तीन पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अधिकारी हैं।

समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद के फैजाबाद (अयोध्या) से सांसद चुने जाने के बाद मिल्कीपुर विधानसभा सीट रिक्त हुई । अवधेश प्रसाद 2022 के विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर से निर्वाचित हुए थे। मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिये 05 फरवरी को मतदान है और मतों की गिनती 08 फरवरी को होगी।

भाजपा ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए चंद्रभान पासवान को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि समाजवादी पार्टी ने फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारकर समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार का समर्थन करने का फैसला किया है, जो ‘इंडिया’ गठबंधन का एक घटक दल है।

editor

Recent Posts

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

1 day ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago