
नगर कोतवाली क्षेत्र के देवकाली रोड स्थित रेस्टोरेंट में महिला से अश्लील हरकत, विरोध पर मारपीट, केस दर्ज।
अयोध्या।
अयोध्या देवकाली रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में परिवार के साथ आई एक महिला से नशे में धुत पांच-छह लोगों ने छींटाकशी कर अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उन्हें व परिवार के लोगों से मारपीट करके वाहन का शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने एक नामजद समेत पांच-छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कैंट थाना अंतर्गत सहादतगंज चौकी क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली एक महिला ने नगर कोतवाली में दर्ज एफआईआर में बताया कि शुक्रवार की रात वह परिवार के साथ रेस्टोरेंट से खाना खाने आईं थीं। जब वह बाहर निकलीं, तो कुछ लोग उन पर व उनकी बेटी पर छींटाकशी करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो उनमें से एक व्यक्ति ने अश्लील हरकत की।
इस बीच इनायतनगर थाना क्षेत्र के अलीपुर खजुरी निवासी अखिलेश पांडेय और उसके पांच-छह साथी नशे में धुत होकर आए और उनके परिवार पर लोहे की रॉड व धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में उन्हें, उनके पति और बेटे को काफी चोटें आईं। जब वह लोग जान बचाकर भागने लगे, तो आरोपियों ने डंडे व रॉड से उनके वाहन पर वार किया, जिससे वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच की जा रही है। एक नामजद समेत पांच-छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More