अंबेडकरनगर - अयोध्या

प्रसूता की मौत पर परिजनों ने जमकर काटा हंगामा, अस्पताल सील।

प्रसूता की मौत पर परिजनों ने जमकर काटा हंगामा, अस्पताल सील।

अम्बेडकरनगर।

अम्बेडकर नगर स्थित एक अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते एक प्रसूता की ऑपरेशन के बाद तबीयत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल पर जमकर हंगामा किया। मृतक प्रसूता के पति की तहरीर पर पुलिस ने डॉक्टर समेत अन्य स्टाफ कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने लोगों को समझाते-बुझाते हुए शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला नगर स्थित जलालपुर रामगढ़ रोड अयोध्या हॉस्पिटल का है।

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है पीडि़त संजय कुमार निवासी कंजा इस्माइलपुर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते शनिवार को गर्भवती (पत्नी) गुंजन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ऑपरेशन के बाद बजे बच्चे को जन्म दिया और डॉक्टर द्वारा 50 हजार रुपए की मांग की गई। जिसे मैं किसी तरह से इकट्ठा करके डॉक्टर को उपलब्ध करा दिया। जिसके बाद रात में प्रसूता की हालत खराब होने लगी, जिसकी शिकायत अस्पताल कर्मियों से की गई। लेकिन अस्पताल कर्मियों ने ध्यान नहीं दिया। जब प्रसूता की हालत काफी खराब हो गई, तो इसे अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने अकबरपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर प्रसूता की मौत हो गई।

डॉक्टर राजेश कुमार यादव परिजनों को वहीं छोड़कर भागने लगा तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद डॉक्टर अपनी गाड़ी से सबको अस्पताल ले गए। जहां पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद अस्पताल संचालक और कर्मचारी ताला बंद कर फरार हो गए। लोगों के हंगामा को देखते हुए जैतपुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि, कटका थानाध्यक्ष अजय कुमार समेत तमाम पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच स्थित को संभाला।

सूचना पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानंद सिदार्थ, उपजिलाधिकारी सुभाष सिंह, अधीक्षक डॉ. जयप्रकाश, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी अनिल त्रिपाठी समेत तमाम लोग मौके पर पहुंचे कर परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया है।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि जो भी फर्जी ढंग से अस्पताल चल रहे है उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन एक माह पहले समाप्त हो चुका था जो पुन: रजिस्ट्रेशन के लिए प्रयास कर रहा था, लेकिन कुछ कारणों से रेनुवल नहीं किया गया। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते प्रसुताओं की मौत जारी है।

प्रसूता के मौत के बाद लोगों मे काफी आक्रोश रहा। सडक़ जाम करने की नियत से लोग कई बार सडक़ पर आए लेकिन पुलिस की सूझबूझ से सडक़ को जाम नहीं हुआ।मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक श्यामदेव ने पीड़ितों से बातचीत किया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। परिजनों द्वारा इस दौरान आरोपियों को सख्त कार्यवाही, आर्थिक सहायता तथा अन्य मांग को लेकर ज्ञापन दिया जिसके बाद तब जाकर मामला शांत हुआ।

कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पति की तहरीर पर आरोपी डॉक्टर व अन्य कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago