
जिला चिकित्सालय में फिजीशिन व महिला काउंसलर में विवाद, हुआ हंगामा।
अयोध्या।
अयोध्या। जिला चिकित्सालय में तैनात फिजीशिन डा प्रशांत द्विवेदी तथा मानसिक रोग विभाग में कार्यरत काउंसलर शिखा राय के मध्य विवाद होगा। विवाद होने से ओपीडी में अफरातफरी मच गई। हंगामें के दौरान शिखा राय ने डा. प्रशांत पर मारपीट अपशब्दों के प्रयोग करने का आरोप लगाया है। हालांकि फिजीशिन ने आरोपों को गलत बताया है।
कमरा नं. 16 में पूर्व सीएमएस डा बृजकुमार ओपीडी के मरीजां को परामर्श देते है। यहां तैनात काउंसलर शिखा राय का आरोप है कि डा प्रशान्त द्विवेदी दोपहर लगभग एक बजे वहां आये। उन्होंने अपना परिचय नहीं दिया तथा वह उन्हें पहचान नही पाई जिसकारण वह अपना कार्य करती रही। जिस कारण डा. प्रशांत भड़क गए। तथा गाली-गलौज करने लगे। हंगामें के दौरान धक्का देकर उसे नीचे गिरा दिया। बीच-बचाव करने आए डा बृजकुमार के डाईवर का कालर पकड़ लिया। शिखा राय ने प्रकरण की शिकायत प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक व प्रभारी कोतवाली नगर से करने को कहा है।
मामले में डा प्रशांत द्विवेदी का कहना है कि वह किसी कार्य से डा बृज कुमार के कक्ष में गये थे। जहां शिखा राय अपनी कुर्सी पर बैठी थी। उन्होंने सीनियर के आने पर कुर्सी से खड़े होने की जानकारी दी। मारपीट करने का आरोप गलत है।
मामले में डा. बृज कुमार ने बताया कि एक बजे डा प्रशांत कक्ष में आए। उन्होंने शिखाराय से पूछा कि तुम कौन हो। शिक्षा राय के अपने को काउंसलर बताने पर प्रशांत द्विवेदी ने सीनियर के आने पर खड़े होने के लिए कहा। जिसके बाद दोनां में विवाद होने लगा। डाईवर के रोकने पर डा प्रशांत ने उसका कालर पकड़ लिया।
अधीक्षक डा विपिन वर्मा का कहना है कि मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More