अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

सिपाही दंपती ने ठगे लाखों रुपये, नौकरी दिलाने के नाम पर की ठगी।

सिपाही दंपती ने ठगे लाखों रुपये, नौकरी दिलाने के नाम पर की ठगी, केस दर्ज।

अंबेडकरनगर।

अंबेडकरनगर जिले में सिपाही पद पर तैनात पति-पत्नी ने दिव्यांग को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों पर ठगी समेत अन्य धाराओं में अकबरपुर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।

वादी संजय सिंह फतेहपुर जिले के परसिद्धपुर गांव का रहने वाला है। तहरीर में लिखा कि वह पढ़ा लिखा है, लेकिन पैर से दिव्यांग होने के चलते रोजगार की तलाश में भटक रहा है। बीते माह उसके एक परिचित अजय शास्त्री ने उसकी मुलाकात अंबेडकरनगर जिले में तैनात प्रतापगढ़ के रामपुर वालीदपुर गांव निवासी सिपाही अजय कुमार जायसवाल से कराई।

आरोपी अजय कुमार ने उससे कहा कि उसकी पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से अच्छे संबंध हैं, वह उसे नौकरी दिला देगा। बताया कि उसकी पत्नी बिंदु जायसवाल भी अंबेडकरनगर में सिपाही के पद पर तैनात है। इसके बाद दंपती एक दिन उसे प्रयागराज बुलाया। उसे नौकरी दिलाने का पूरा भरोसा दिलाया।आरोप है कि इसके बाद दोनों ने अपने खाते में दो लाख 80 हजार रुपया जमा करा लिए। दो अन्य खातों में भी 40 हजार रुपये जमा करवाए। कुछ दिनों बाद सांख्यिकीय विभाग की फर्जी मेल आईडी से उसे एक ज्वाइनिंग लेटर व आईडी कार्ड भेज दिया। नियत तिथि पर उसे पता चला कि उसे दिया गया लेटर व आईडी दोनों फर्जी हैं। वह आरोपियों के पास गया और पैसे वापस मांगा।

शिकायत है कि सिपाही दंपती ने दोबारा आने पर हत्या करने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल वीबी सिंह ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है। बताया कि तहरीर में सिपाही होने का जिक्र है। तैनाती कहां है यह पता लगाया जा रहा है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago