
अयोध्या गैंगरेप मामले में आरोपी सपा नेता की बेकरी पर चला बुलडोजर।
पूराकलंदर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी समाजवादी पार्टी नेता मोईद खान की बेकरी पर बुलडोजर चल गया है, बेकरी का लाइसेंस भी रद्द होगा, बुलडोजर चलाने से पहले बेकरी के अंदर बनाए गए सामान को सैंपलिंग के लिए भिजवाया गया है।
अयोध्या गैंगरेप केस में योगी सरकार के निर्देश के बाद आरोपी सपा नेता मोईद खान के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है,बाबा का बुलडोजर मुख्य आरोपी मोईद खान की बेकरी पर लाया गया, यहां पहले छापेमारी की गई, बेकरी के अंदर बनाए गए सामान को सैंपलिंग के लिए भिजवाया गया, बेकरी पर फिर बुलडोजर चला दिया गया। बेकरी का लाइसेंस भी रद्द होगा, इससे पहले शुक्रवार की आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता की जमीनों की जिला प्रशासन ने शाम पैमाइश की थी।
एसडीएम सोहावल अशोक कुमार ने कहा कि बेकरी को अवैध पाए जाने के बाद सील कर दिया गया है और बेकरी को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है, साथ ही अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में बालिका से दुष्कर्म के आरोपी से सुलह-समझौता करने का दबाव बनाते हुए, धमकी देने के मामले में भी पुलिस ने भदरसा नगर पंचायत चैयरमैन व दो सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दर्ज एफआईआर के मुताबिक, सपा नेता मोहम्मद राशिद, सपा नेता जय सिंह राणा व एक अन्य व्यक्ति के साथ जिला महिला चिकित्सालय पहुंचे, यहीं पर रेप पीड़िता का इलाज चल रहा है, रात करीब 11 बजे प्राइवेट वार्ड में भर्ती रेप पीड़िता के परिजनों से मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाने लगे।
2 जुलाई को पीड़िता की मां ने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात की थी, इसके बाद पूरा कलंदर थानाध्यक्ष रतन शर्मा और भदरसा चौकी इंचार्ज अखिलेश गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया, दोनों के खिलाफ त्वरित कारवाई न करने और मामला दर्ज करने में देरी पर कार्रवाई की गई।
जानते हैं क्या है पूरा मामला 12 वर्षीय पीड़ित लड़की चार बहनों में सबसे छोटी है, पिता की दो साल पहले ही मृत्यु हो गई है, घर का गुजारा उसकी मां और बहनों के द्वारा मजदूरी से मिले पैसे से चलता है, आरोप है कि लगभग ढाई महीने पहले पीड़िता खेत से मजदूरी करके लौट रही थी, तभी रास्ते में उसे राजू नामक एक शख्स मिला जिसने उससे कहा कि बेकरी मालिक मोईद खान उसे बुला रहा है,
आरोप है कि मोईद ने उसका बलात्कार किया और राजू ने इसका वीडियो बना लिया, फिर राजू ने भी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, लंबे समय तक दोनों वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करके उसके साथ गंदा काम करते रहे, बच्ची जब 2 महीने की गर्भवती हो गई तब मामला खुला।
पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की, लेकिन शुरुआत में कोई एक्शन नहीं लिया गया, बाद में जब हिंदू संगठनों के साथ निषाद पार्टी के लोगों ने आक्रोश जताया तो पुलिस ने समाजवादी पार्टी के भदरसा नगर अध्यक्ष मोईद खान और उसकी बेकरी पर काम करने वाले राजू को गिरफ्तार किया।
मीरा मांझी ने सपा पर लगाया बदनाम करने का आरोप: बोलीं- 'पीएम मोदी का मेरे… Read More
सिविल लाइन में नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला सिपाही, वीडियो वायरल होने… Read More
दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More
इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More
रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More
इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More