अपहरण के आरोपी के घर पुलिस ने कराई मुनादी।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
कुमारगंज_अयोध्या।
ये खबर भी पढ़ें…
अयोध्या में राम मंदिर समर्थक मुस्लिम नेता पर जानलेवा हमला, राम के नाम का गाना बजाने पर हुआ विवाद, मुकदमा दर्ज। ➔
अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने लड़की का अपहरण करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर मुनादी करते हुए नोटिस चस्पा किया है।
थानाध्यक्ष रतन सिंह ने बताया कि क्षेत्र के बरईपारा निवासी सचिन यादव के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज है। वह काफी दिन से फरार चल रहा है। उसके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट भी जारी हो चुका है। यदि वह न्यायालय या थाने में उपस्थित नहीं होता है तो न्यायालय के आदेश से कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन / ADVERTISEMENT
