पूराकलंदर- अयोध्या

किशोरी से बेकरी मालिक और नौकर ने किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई किशोरी।

किशोरी से बेकरी मालिक और नौकर ने किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई किशोरी , रिपोर्ट दर्ज।

पूराकलंदर _अयोध्या।

अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव में बेकरी में नौकरी देने का झांसा देकर दुराचार करने का मामला सोमवार को सामने आया। आरोप है कि मालिक और वहां काम करने वाले युवक ने दो माह तक 12 वर्षीय किशोरी को हवस का शिकार बनाया। जब वह अब गर्भवती हो गई, तो उसे डराया धमकाया। किशोरी के परिजन ने पूराकलंदर थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

किशोरी की मां ने पूराकलंदर थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री खेत में कार्य कर रही थी। जिसे राजू नामक व्यक्ति जो पास की बेकरी में कार्य करता था उसने बेकरी में बुलाया। बेकरी मालिक मोईद खान ने उसके साथ दुष्कर्म किया और राजू ने वीडियो बनाया और फिर किशोरी को ब्लैकमेल करने की धमकी देकर राजू ने दो माह में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि कहीं मुंह खोलोगी तो जान से मार देंगे। उसके गर्भवती होने पर पीड़िता की मां ने राजू और मोईद से बात की। आरोप है कि दोनों ने उन्हें भगा दिया। धमकी दी कि कहीं मुंह खोलोगी तो जान से मार देंगे।

थानाध्यक्ष पूरा कलंदर रतन कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध दुराचार, पास्को एक्ट व धमकी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago