
गमगीन माहौल में ताजियों को किया गया सुपुर्द ए खाक।
अयोध्या।
अयोध्या मोहर्रम की दसवीं तारीख बुधवार को गमगीन माहौल में ताजियों को सुपुर्द ए खाक किया गया। बड़ी संख्या में अज़ादार मातम करते हुए, विभिन्न इलाकों से जुलूस की शक्ल में अलग-अलग कर्बला पहुंचे और ताजियों को सुपुर्द ए खाक किया। इस दौरान पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी ताजियों को सुपुर्द ए खाक किया गया।
इन दस दिनों में शिया अज़ादारों के घरों में ताजिए रख मजलिस, मातम के साथ कर्बला की जंग में शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों को शहीद कर दिया गया था। उस वक्त के जुल्म शासक यजीद ने कर्बला के मैदान में हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों पर तमाम जुल्म बरपा करते हुए शहीद कर दिया था। इसी की याद में मोहर्रम मनाया जाता है।
बुधवार की सुबह से ही कर्बला में ताजियों का पहुंचना शुरू हो गया था। राठहवेली, इमामबाड़ा जवाहर अली खां, रिकाबगंज, हैदरगंज आदि क्षेत्रों से लोग ताजिए लेकर पहुंचे और कर्बला में सुपुर्द ए खाक किया। मातमी सदाओं के साथ जुलूस की शक्ल में भी लोग पहुंचे और या हुसैन की सदाओं के बीच ताजियों को दफन किया। सुबह से दोपहर बाद तक ताजियों को कर्बला में दफनाने का सिलसिला चलता रहा। खुर्द महल कर्बला में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्त इंतजाम किए गए गए थे।
सुन्नी समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाल बड़ी बुआ पहुंच ताजियों को सुपुर्द ए खाक किया। विभिन्न क्षेत्रों से जुलूस के साथ निकले सुन्नी समुदाय के लोगों ने मोहर्रम की दसवीं को परचम और अलम मुबारक के साथ कर्बला के शहीदों को याद किया।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More