
किशोर की मौत के बाद फूटा आक्रोश, ग्रामीणों ने घेरा थाना।
तारून_अयोध्या।
अयोध्या जिले के तारुन बाजार निवासी किशोर की संदिग्ध हालात में घायल होने के बाद रविवार की देरशाम मौत हो गई। देर रात शव गांव पहुंचा, तो स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। सोमवार की सुबह लोगों ने तारुन थाने का घेराव करके प्रदर्शन किया। निष्पक्ष जांच व घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग करके ग्रामीणों ने घंटों हंगामा किया।
बाजार निवासी रामनयन गौड़ का (पुत्र) अजय 17 वर्ष को 19 जून की शाम करीब सात बजे फतेहपुर कमसिन मजरे मोती मिश्र का पूरा निवासी हार्डवेयर व्यवसायी राम अनुज मिश्रा स्टेपलाइजर लगवाने के लिए मोटर साइकिल से घर ले जा रहे थे। तारुन-नंसा मार्ग पर पकड़िया तिराहे पर दूध की डेयरी के पास पहुंचकर उन्होंने अजय को बाइक के पास उतार दिया और दूध लाने चले गए। थोड़ी देर बाद किसी ने फोन करके उनको अजय के दुर्घटना में घायल होने की जानकारी दी। गंभीर हालत में उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था। 20 जून को रामनयन के पिता हीरालाल गौड़ की तहरीर पर राम अनुज मिश्रा व एक अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज हुआ था।
इस बीच रविवार की देर शाम अजय की इलाज के दौरान मौत हो गई। देर रात तक शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई और लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा। सोमवार की सुबह काफी संख्या में लोग तारुन थाने पहुंच गए और घेराव करके प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर आसपास के थानों की पुलिस भी बुला ली गई। परिजन घटना की निष्पक्ष जांच व घटना में शामिल अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। मामला बिगड़ता देख पीएसी भी तैनात की गई।
थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी बीकापुर सुरेंद्र सिंह ने मृतक के पिता रामनयन व अन्य लोगो से वार्ता करके निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग आईजी से मिलने गए और वहां उपनिरीक्षक की शिकायत करके कार्रवाई की मांग की। आश्वासन मिलने पर लोग वापस आए और शव का अंतिम संस्कार गोदवा की बाग के पास किया गया।
थानाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। निष्पक्ष जांच के लिए आश्वस्त करके शव का अंतिम संस्कार कराया गया है। घटना के विरोध में सोमवार को तारुन बाजार की सभी दुकानें बंद रहीं। रोजमर्रा के तमाम काम प्रभावित हुए। साथ ही लोग चाय-पानी से लेकर जरूरी सामानों तक के लिए परेशान रहे। लोगों ने बताया कि मृतक बहुत ही विनम्र और मिलनसार था। यदि उसकी हत्या हुई है तो मामले की जांच करके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More