ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 04:22 PM IST

फेसबुक से प्यार, खुद: को आईएएस बता, राज्य कर अधिकारी से रचाई शादी, हुई फरार।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
फेसबुक से प्यार, खुद को आईएएस बता, राज्य कर अधिकारी से रचाई शादी, हुई फरार।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: फेसबुक से प्यार, खुद को आईएएस बता, राज्य कर अधिकारी से रचाई शादी, हुई फरार।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।
फेसबुक से प्यार, खुद को आईएएस बता, राज्य कर अधिकारी से रचाई शादी, हुई फरार।

images 3 - फेसबुक से प्यार, खुद को आईएएस बता, राज्य कर अधिकारी से रचाई शादी, हुई फरार।

सुलतानपुर।

सुल्तानपुर जिले में राज्य कर अधिकारी को फेसबुक पर एक युवती से प्यार हो गया। बात चीत में युवती ने खुद को अविवाहित व आईएएस बताया। इसी बीच दोनों ने मंदिर में शादी कर ली, कुछ दिन बाद पैसे लेकर फरार हो गई। बाद में पता चला कि वह विवाहित हैं राज्य कर अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने युवती के खिलाफ धोखाधड़ी साहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

मैनपुरी जिले के बिछवा थाना क्षेत्र के हेमपुरा गांव निवासी नोबिल कुमार जो कि आगरा में राज्य कर अधिकारी है। आगरा पुलिस उपायुक्त को तहरीर देते हुए बताया कि फेसबुक के माध्यम से कल्पना से जान पहचान हुई। बाद में उसने खुद को अविवाहित बताते हुए आईएएस अधिकारी अंडर कवर बताया। पोस्टिंग के बारे में पूछने पर बताया कि यह गोपनीय है समय आने पर बता देगी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई, तो आर्य मंदिर में शादी कर ली। शादी में कल्पना ने अपना पता सुलतानपुर जिले की नगर पंचायत दोस्तपुर के बभनिया पूरब लिखाया था। शादी के कुछ दिन बाद कल्पना कही चली गई और पैसे की मांग करती रही, जिसे मैं देता रहा। बाद में पता चला कि कल्पना की शादी लखनऊ निवासी मनोज कुमार से हो चुकी है। जिसमे तलाक का मामला लखनऊ कोर्ट में चल रहा है।

आरोप है कि कल्पना ने खुद को हाथरस का एसडीएम बताते हुए, किसी एडिशनल एसपी दिलीप को भी प्रेम जाल में फांस धन उगाही की। आगरा पुलिस ने युवती के खिलाफ धोखाधड़ी साहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सुलतानपुर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। नगर कोतवाल श्री राम पांडेय ने बताया कि युवती के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT