images 1 2 - सड़क हादसे का दर्दनाक मौत।

सड़क हादसे का दर्दनाक मौत।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे का दर्दनाक मौत।

images 1 2 - सड़क हादसे का दर्दनाक मौत।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद एक युवक की बुधवार को मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के मरूई सहाय सिंह गांव निवासी 42 वर्षीय आदित्य प्रकाश बीते 11 दिसंबर को लखनऊ में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था।

परिजनों के अनुसार आदित्य प्रकाश का लखनऊ में लगभग एक महीने तक उपचार कराया गया। हालत में कुछ सुधार होने पर कुछ दिन पहले ही उन्हें घर वापस लाया गया था। घर पर दवाइयों और देखरेख के साथ उनका इलाज जारी था, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने से परिजनों की चिंता बढ़ गई। गंभीर हालत में परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लेकर पहुंचे, जहां तैनात चिकित्सक धर्मेंद्र रंजन ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आदित्य प्रकाश की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। उसके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं, जिनकी परवरिश और जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *