
सुलतानपुर के अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को श्रद्धालुओं से भरी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। आठ कार सवार श्रद्धालु घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना होते ही कार का एयरबैग खुल जाने से सभी की जान की बच गई है। पुलिस ने राहत बचाव कार्य किया है।
बिहार प्रांत का एक परिवार कार से अयोध्या दर्शन करने के लिए आ रहा था। श्रद्धालुओं को लेकर जा रही कार अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कूरेभार थाना क्षेत्र के पुरखीपुर चौराहे के पास पहुंची, तभी चालक को नींद की झपकी आ गई। ऐसे में कार अनियंत्रित होकर पेड़ जा टकराई। टक्कर से कार के जहां परखच्चे उड़ गए, वहीं उस पर सवार आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर में इलाज के लिए लाया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों एयर बैग खुल जाने से लोगों की जान बच गई है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More