अयोध्या उत्तर प्रदेश

श्रीराम चिकित्सालय के प्रेरणा कैंटीन में मिलेगा श्रीरामलला का विशेष प्रसाद।

श्रीराम चिकित्सालय के प्रेरणा कैंटीन में मिलेगा, श्रीरामलला का विशेष प्रसाद।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में अब राममंदिर के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को वापसी में विशेष श्रीराम प्रसादम मिलेगा। मुख्य निकास द्वार पर एनआरएलएम द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह के काउंटर पर यह प्रसाद मिलेगा। खास ये है कि इस विशेष प्रसाद वाले कांबो पैक में अयोध्या के प्रसिद्ध मंदिरों के प्रसाद भी रहेगा। इसके साथ ही भक्तों के लिए सरयू नीर, अयोध्या रज, श्रीरामलला के विग्रह की फोटो, भी रहेगी। फिलहाल यह ‘श्रीराम प्रसादम’ भक्तों के लिए सशुल्क रहेगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन पूरा बाजार सरायरासी की स्वयं सहायता समूह रानी लक्ष्मी बाई समूह की दस महिलाएं इस ‘श्रीराम प्रसादम’ योजना को अमली जामा पहनाने में जुटी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी के समक्ष इस समूह ने जिला मिशन प्रबंधक सरिता वर्मा के साथ इसका डेमो दिया।

बताया कि इस कांबो पैक में आम भक्तों को श्रीरामलला का इलाची दाना, हनुमानगढ़ी का लड्डू, कनक भवन का खुरचन पेड़ा, अमावा मंदिर का रघुपति प्रसादम के साथ ही अयोध्या की अन्य पवित्र चीजें एक पैकेट में दी जाएंगी। इसके लिए श्रीराम अस्पताल में 26 गुणा 11 फिट की एक जगह समूह को दे दी गई है। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि समूह की महिलाओं ने इस पर काम किया है, यह सशुल्क रहेगा काउंटर से जिसे खरीदना होगा वह खरीद सकेगा। इससे श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का भी कोई वास्ता नहीं होगा यह पूरी तरह से समूह की महिलाओं का प्रयास है।

इस ‘श्रीराम प्रसादम’ में 51 रुपये से लेकर 1008 रुपये तक का पैक उपलब्ध रहेगा। सबसे छोटे पैक में रामदाना या इलायची दाना व श्रीरामलला का विग्रह होगा। इसके अलावा 251 वाले पैक में रामदाना, हनुमानगढ़ी का लड्डू, कनक भवन का खुरचन पेड़ा, अयोध्या की रज, सरयू जल व श्रीरामलला का विग्रह की फोटो रहेगी। इसी तरह से 1008 वाले पैक में इन सबके के साथ 11 वस्तुएं शामिल की गई हैं।

श्रीराम अस्पताल में खुलने वाले इस काउंटर में एक प्रेरणा कैंटीन भी खुलेगी। इस कैंटीन में मिलेट से बनी पूड़ी रोटी व पराठा , खिचड़ी मिलेगी। यही नहीं बिना लहसुन प्याज से बना सादा भोजन भी भक्तों को यहां मामूली शुल्क अदा कर मिलेगी।

editor

Recent Posts

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

1 day ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago