अयोध्या उत्तर प्रदेश

इकलौते पुत्र की आत्महत्या से हुए विक्षिप्त पिता ने की आत्महत्या।

इकलौते पुत्र की आत्महत्या से हुए विक्षिप्त पिता ने की आत्महत्या।

मया बाजार अयोध्या।

अयोध्या जिले के बेटी की शादी के एक सप्ताह पहले पिता ने गुरुवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। करीब दो माह पहले मृतक के (पुत्र) ने भी जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। स्वजन का कहना है कि पुत्र की मौत के बाद से ही पिता अवसाद में थे। बेटी की शादी आगामी 26 अप्रैल को होनी तय है। गोसाईंगंज के जंगलपुर गांव निवासी सुनील सिंह ने गुरुवार की शाम घर में ही फांसी लगा ली। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो माह पहले मृतक सुनील सिंह के (पुत्र) दीपक सिंह ने भी जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी थी।

इकलौते पुत्र की आत्महत्या से पिता विक्षिप्त सा हो गया था। आगामी 26 अप्रैल को पुत्री की बरात आनी है। घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा है। हर कोई हतप्रभ है, जिस घर में विवाह की तैयारी चल रही थी, वहां शोक की लहर व्याप्त है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने बताया कि सूचना मिली है। टीम को मौके पर भेजा गया।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

12 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

12 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

18 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

20 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago