अयोध्या उत्तर प्रदेश

श्रीरामनवमी को लेकर अयोध्या प्रशासन तैयार, विदेशी श्रद्धालुओं के लिए बनाया वार्ड, स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट।

श्रीरामनवमी को लेकर अयोध्या प्रशासन तैयार, विदेशी श्रद्धालुओं के लिए बनाया वार्ड, स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में श्रीरामलला का दर्शन करने आने वाले विदेशी पर्यटकों की सेहत को ध्यान में रखते हुए, जिला अस्पताल में क्वारंटाइन वार्ड बनाया गया है। जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में कोरोना संक्रमित मिलने वाले विदेशी पर्यटकों को क्वारंटाइन वार्ड रखा जाएगा। इसके लिए शासन की तरफ से प्रशासन को निर्देश दिया गया था।

श्रीरामनवमी को लेकर स्वास्थ्य विभाग पहले से ही अलर्ट पर है। अस्पतालों में बेड आरक्षित करने से लेकर दवाओं तथा चिकित्सकों की उपलब्धता के लिए सीएमओ डा. संजय जैन ने तैयारी कर ली है। इसके साथ ही एक दर्जन भर स्थलों पर स्वास्थ्य शिविर भी संचालित हैं। अब विदेशों में कोरोना का प्रकोप और रामनवमी पर आने आ रहे विदेशी पर्यटकों के सेहत को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल के चारों प्राइवेट वार्ड को इंटरनेशनल क्वारंटाइन वार्ड बना दिया गया है।

प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. अरुण प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि चारों वार्ड एक-एक बेड के हैं। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर स्वदेशी पर्यटकों में कोरोना संक्रमण मिलने पर उन्हें भी भर्ती किया जा सकेगा।

इस बार के रामजन्मोत्सव  पर ही नव्य व भव्य मंदिर में विराजित श्रीरामलला के मस्तक पर सूर्य तिलक होने संभावना बढ़ गई है। कार्यदायी संस्था की इस दिशा में तीव्रता से हो रही तैयारी से इस संभावना को बल मिला है। इस समय इसके लिए उपकरणों का संयोजन चल रहा है। इसमें विशेष रूप से निर्मित चार लेंस लगने हैं। 13 व 14 अप्रैल को ट्रायल भी किया जाना है। अभी सूर्य की किरणों को गर्भगृह तक पहुंचाने के लिए फिटिंग हो रही है। आप्टिका कंपनी इसका जिम्मा संभाले हुए है। केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान, रुड़की (सीबीआरआइ) के वैज्ञानिकों ने इस दिशा में होमवर्क किया।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago