अयोध्या उत्तर प्रदेश

स्टेट जीएसटी ने पकड़ी 30 लाख रुपये की टैक्स चोरी।

स्टेट जीएसटी ने पकड़ी 30 लाख रुपये की टैक्स चोरी।

अयोध्या।

अयोध्या स्टेट जीएसटी की विशेष अनुरक्षण शाखा (एसआईबी) ने शहर के नाका मुजफ्फरा स्थित एक प्रतिष्ठान से छापेमारी करके 30 लाख रुपये की कर चोरी पकड़ी है। जांच के दौरान पता चला कि बिना बिल जारी किए ही काफी मात्रा में कृषि उपकरणों की बिक्री की गई है। आरोपी के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई है।

स्टेट जीएसटी के उपायुक्त श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि नाका मुजफ्फरा स्थित संस्कार एजेंसीज पर टीम के साथ छापेमारी की गई। मौके पर प्रतिष्ठान स्वामी रेनू जायसवाल के पति पंकज जायसवाल उपस्थित मिले।

प्रतिष्ठान पर रोटावेटर, थ्रेसर, कल्टीवेटर, हैरो, ट्रैक्टर एसेसरीज आदि का व्यापार किया जा रहा था। जांच के दौरान आठ लूज पर्चे एकत्र किए गए। इस दौरान पता चला कि प्रतिष्ठान पर काफी संख्या में बिना बिल के ही माल की बिक्री कर लगभग 30 लाख रुपये की कर चोरी की गई। अन्य कागजात दिखाने पर बताया गया कि समस्त अभिलेख कंप्यूटर में हैं और फर्म के अधिवक्ता बाहर गए हैं।

निरीक्षण के समय सहायक आयुक्त सुरेंद्र कुमार, वाणिज्य कर अधिकारी गुलाम मोहम्मद, अनुराग पांडेय, मुकेश कुमार अवस्थी व मनोरंजन कर निरीक्षक संतोष कुमार मौजूद रहे।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago