संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, धोबी घाट तालाब पर मिला शव।

पूरा कलंदर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के सिड़िहिर गांव के निकट धोबी घाट तालाब के तट पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला। घटना गुरुवार की है। युवक की पहचान गांव के ही पवन कुमार 30 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के सिड़िहिर गांव पवन कुमार का शव गांव के बाहर तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। गांव की सरस्वती पत्नी स्वर्गीय राम मनोहर ने बताया कि उनका 30 वर्षीय (बेटा) पवन कुमार बुधवार देर शाम करीब 7:30 बजे घर से खाना खाकर टहलने के लिए निकला था। देर रात तक वापस घर न लौटने पर खोजबीन शुरू हुई। लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह गांव के निकट धोबी घाट तालाब किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया।
मामले में थाना प्रभारी पूरा कलंदर रतन कुमार शर्मा ने बताया गुरुवार सुबह सिड़िहिर गांव के निकट धोबी घाट तालाब किनारे मिले शव की शिनाख्त पवन कुमार के रूप में की है। मौत का कारण आत्महत्या प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।