ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 04:29 AM IST

पुलिस ने किया खुलासा,: बेटे ने ही की थी मां की हत्या।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
पुलिस ने किया खुलासा, बेटे ने ही की थी मां की हत्या।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: पुलिस ने किया खुलासा, बेटे ने ही की थी मां की हत्या।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।
पुलिस ने किया खुलासा, बेटे ने ही की थी मां की हत्या।

IMG 20240307 WA0669 - पुलिस ने किया खुलासा, बेटे ने ही की थी मां की हत्या।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के खंडासा क्षेत्र की पुलिस ने सोमवार को हुई बुजुर्ग रघुराजी की हत्या का गुरुवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि वृद्धा के बड़े बेटे ने ही फावड़े के बेट से पीट-पीट कर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी बेटे गुड्डू (पुत्र) धर्मराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी बेटे ने मां को शराब पीने से मना किया, जिससे दोनों में विवाद हुआ। उसके बाद बेटे ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने दो दिन तक पुलिस को उलझाए रखा।घटना में इस्तेमाल हुए फावड़े के बेंट को भी बरामद किया। थाना खंडासा क्षेत्र के गदुरही बाजार में सोमवार को खून से लथपथ रघुराजी का शव मिला था। मृतका की बेटी महिमा ने खंडासा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

थानाध्यक्ष मनोज यादव ने पुलिस टीम के साथ गदुरही बाजार के समीप से आरोपी गुड्डू को पकड़ा। पूछताछ करने पर गुड्डू ने मां की हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस के अनुसार आरोपी गुड्डू ने पुलिस को यह भी बताया कि आए दिन मां शराब पीती थी, मना करने पर झगड़ा लड़ाई करती थी। वारदात वाले दिन भी शराब पीने से मना करने पर विवाद हुआ था।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT