अयोध्या उत्तर प्रदेश

शिक्षक को पीटने वाला प्रधानाध्यापक निलंबित, मवई के प्राथमिक विद्यालय कोटवा का मामला। अयोध्या।

शिक्षक को पीटने वाला प्रधानाध्यापक निलंबित, मवई के प्राथमिक विद्यालय कोटवा का मामला।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में मवई ब्लॉक स्कूल में तैनात साथी शिक्षकों से मारपीट करने के मामले में बुधवार को बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। मवई ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कोटवा में तैनात सहायक अध्यापक प्रद्युम्न बाजपेई ने प्रधानाध्यापक शशि कुमार यादव पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। प्रधानाध्यापक को ब्लॉक संसाधन केंद्र से संबद्ध किया गया है।

मामले की जांच बीएसए ने बीईओ से करवाई थी। प्रकरण में प्रधानाध्यापक दोषी पाए गए। इसके बाद उनके खिलाफ निलंबन का आदेश जारी करते हुए कार्रवाई की गई। प्रधानाध्यापक पर विद्यालय की महिला शिक्षिका ने भी धमकी देने का आरोप लगाया था। साथ ही शिक्षामित्र व अन्य स्टाफ ने भी समन्वय बिठाकर काम न करने की शिकायत की थी। जांच में सभी आरोप सिद्ध होने के बाद उन्हें निलंबित किया गया है।

इस संबंध में बीएसए संतोष कुमार राय ने बताया कि आरोपी प्रधानाध्यापक पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। साथ ही उन्हें ब्लॉक संसाधन केंद्र पर भी संबद्ध किया गया है।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago