सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

सात फेरे लेकर एक दूजे के हुए 94 जोड़े, विदाई पर आंखें हुईं नम।

सात फेरे लेकर एक दूजे के हुए 94 जोड़े, विदाई पर आंखें हुईं नम।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन कुड़वार विकास खंड के प्रांगण में किया गया। शादी समारोह में जनप्रतिनिधियों से लेकर विकासखंड के कर्मचारी ने सहभाग किया।

बुधवार को कुड़वार विकास खंड मुख्यालय के प्रांगण में समाज कल्याण विभाग द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह में जनपद के अखंड नगर ब्लॉक से 15, बल्दीराय ब्लाक से 24, दोस्तपुर ब्लाक से 06, जयसिंहपुर ब्लॉक से 13, कुड़वार ब्लॉक से 34, लंभुआ ब्लॉक से एक, मोतिगरपुर से 5 व नगर पालिका से दो जोड़ों का पंजीकरण हुआ था। जिसमें से 94 जोड़ों ने अपने परिवार के साथ पहुंचकर सात फेरे लेकर आजीवन एक दूसरे का साथ निभाने का की कसमें खाई। शादी समारोह में वैदिक रीति रिवाज से सभी जोड़ों से हवन इत्यादि कराकर सिंदूरदान करने के बाद जयमाला के साथ शादी कार्यक्रम संपन्न किया गया। सभी नव विवाहित जोड़ों को खंड विकास अधिकारी नीलिमा गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह व जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह द्वारा शादी का प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

सभी जोड़ों को दान में बिछिया, पायल, बैग सहित शादी के कपड़े, लंच पैकेट आदि की व्यवस्था समाज कल्याण विभाग द्वारा की गई थी। शादी समारोह में एडीओ समाज कल्याण अभिषेक गिरि, एडीओ पंचायत सतीश चन्द्र,सचिव संतोष पाल, एपीओ दिवाकर बिक्रम सिंह,हर्षिता सिंह,शिवम यादव,अभिसेख शर्मा, जिला प्रोवेशन अधिकारी वीपी वर्मा, सहित सभी विभागीय कर्मचारी व्यवस्थाओं को संभालते रहे।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago