इनायत नगर - अयोध्या

बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी को असलहा दिखाकर की मारपीट, पुलिस टीम कर रही बदमाशों की तलाश।

बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी को असलहा दिखाकर की मारपीट, पुलिस टीम कर रही बदमाशों की तलाश।

इनायत नगर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम डीह पूरे बीरबल स्थित यमदग्नि आश्रम के निकट बाइक सवार तीन लोगों ने एक सर्राफा व्यवसाई को रोक मारा पीटा और असलहा दिखा धमकाया तथा आंख में मिर्ची झोंक उसका बैग लूट लिया। पींड़ित सर्राफा व्यवसाई की सूचना पर एसपी देहात के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल तथा कांबिंग कराई लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं मिला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी और सुरागरसी के लिए टीमें गठित की हैं।

 जानकारी के अनुसार बताया गया कि रोज की तरह गुरुवार की शाम थाना क्षेत्र के ग्राम बसवार कलां का निवासी अनिल कुमार सोनी पुत्र रामजी अपनी ग्राम घुरेहटा के धन्जौ चौराहे स्थित सर्राफा दुकान को बंद कर बाइक से अपने घर जा रहा था। पींड़ित का कहना है कि रास्ते में यमदग्नि आश्रम के पास एक बाइक सवार तीन लोगों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर उनको जबरिया रोक लिया और मारने पीटने लगे। कनपटी पर असलहा लगा बाइक की चाबी छीनने लगे।

विरोध करने पर आंख में मिर्ची झोंक दी और बाइक की डिक्की में रखा सोने-चांदी के जेवरात वाला बैग लूट लिया और मौके से भाग निकले। बैग में 100 ग्राम सोने व ढाई किलो चांदी का आभूषण था। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एके सोनकर सहित अन्य अधिकारियों ने जांच-पड़ताल की है। पूर्व में आस्तीकन और रेवतीगंज में लूट की घटनाएं हुई हैं लेकिन पुलिस पर्दाफाश नहीं कर पाई। 

 इनायत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ छिनैती की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कराई गई है। गिरफ्तारी और सुरागरसी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

14 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

24 hours ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

7 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

7 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago