
श्रीरामलला को समर्पित हुई सोने व चांदी से बनी पोशाक, 40 दिव्यांगों ने 6 महीने में मिलकर की है तैयार।
अयोध्या।
श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को नासिक से श्रीरामलला के लिए सोने और चांदी की जरी से बने वस्त्र, अनुष्ठान के लिए गोबर से बनी ईंट व 250 किलो गाय का घी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय को समर्पित किया गया।
पोशाक लेकर श्रीरामनगरी आए बालकृष्ण कापसे ने बताया कि 40 दिव्यांगों ने फूलों के रंग को धागों पर चढ़ा कर इस वस्त्र को तैयार किया गया है। इसमें लगभग छह माह का समय लगा है। पोशाल में सोने और चांदी की जरी का भी उपयोग हुआ है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए गाय के गोबर से बनी विशेष ईंट, दीपक और 250 किलो गाय का शुद्ध देशी घी भी तैयार किया गया है।
ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने कहा कि वस्त्र पर सजा यह रंग कृत्रिम नहीं है। इसके लिए पहले फूलों को उगाया गया फिर उसे सुखाए उससे रंग बनाया और धागे को रंगा गया। दिव्यांगों ने कपड़े को बनाया। इसका बड़ा महत्व है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More