अयोध्या उत्तर प्रदेश

लालच देकर ठगी करने में फंसी एक और कंपनी, मुकदमा दर्ज।

लालच देकर ठगी करने में फंसी एक और कंपनी, मुकदमा दर्ज।

अयोध्या।

अयोध्या कम समय में निवेश पर ज्यादा लाभांश देने के नाम पर निवेशकों से ठगी का एक और मामला प्रकाश में आया है। ठगी और धोखाधड़ी हुए दो निवेशकों ने अदालत के माध्यम से कंपनी के निदेशकों समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अलग-अलग शिकायत में गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित बल्लीपुर पंडित का पुरवा खरगूपुर निवासी राजेश कुमार पांडेय व लौवावीरपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद तिवारी का कहना है कि वर्ष 2012 में वाराणसी की स्काईटच इन्फ्राटेक इण्डिया लिमिटेड कम्पनी ने नगर कोतवाली के देवकाली क्षेत्र स्थित कैलाश भवन में अपनी शाखा खोली थी। कंपनी की ओर से उनको रकम का निवेश करने और कराने पर मोटा मुनाफा का लालच दिया गया और कंपनी के पदाधिकारियों से मिलवाया गया । झांसे में आकर राजेश ने स्वयं तथा अन्य का वर्ष 2012 से 2015 तक आरडी व एफडी के मद में कुल 17 लाख और राजेंद्र प्रसाद ने 25 लाख रुपये जमा कराए। कंपनी ने कागजात भी दिए, लेकिन परिपक्वता अवधि के पूर्व वर्ष 2016 में शाखा बंद कर भाग गए। दबाव बनाने पर धमकी दी गई तथा कोई रकम देने से इंकार कर दिया गया।

पुलिस से लेकर अधिकारियों और ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ितों ने अदालत का सहारा लिया तो मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना का निर्देश दिया।

नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि अदालत के आदेश पर पुलिस कंपनी के सुरेन्द्र कुमार पटेल निवासी ग्राम चित्रसेनपुर थाना मिर्जामुराद, वाराणसी व राजकुमार राय निवासी भगवानपुर बीएचयू, अरुण कुमार सिंह निवासी नेवाडीहा, जौनपुर, जगदम्बा प्रसाद वर्मा निवासी ग्राम घाटमपुर थाना कैन्ट, अयोध्या तथा सुरेश कुमार बिन्द पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

4 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

5 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

5 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

5 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

6 days ago