ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 10:16 PM IST

33 केवी लाइन में: Break down, 15 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
33 केवी लाइन में Break down, 15 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: 33 केवी लाइन में Break down, 15 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

33 केवी लाइन में Break down, 15 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित।

बिजली लाइन 1 - 33 केवी लाइन में Break down, 15 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित।
अयोध्या।
अयोध्या राजकीय इंटर कॉलेज के निकट विद्युत उपकेन्द्र से कौशलपुरी स्विच यार्ड को जाने वाली 33 केवी लाइन में ब्रेक डाउन होने से कौशलपुरी के चारो फीडरों की बिजली गुल हो गई। इन चारों फीडरों के बंद होने से करीब 15 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार रात तीन बजे से गुल हुई बिजली शुक्रवार दोपहर बाद चार बजे तक भी नहीं बहाल हो सकी थी। इतना ही नहीं उपभोक्ताओं द्वारा फोन मिलाए जाने पर अवर अभियंता से लेकर उप केन्द्र का शिकायती नंबर तक बिजी कर दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक कौशलपुरी उप केन्द्र को आई 33 केवी लाइन में गुरुवार रात फाल्ट आ गया। राजकीय इंटर कॉलेज के निकट उप केन्द्र से लेकर कौशलपुरी तक गई तीन किलोमीटर से अधिक अंडरग्राउंड लाइन में फाल्ट आने से कौशलपुरी उप केन्द्र से संचालित सभी फीडर ठप हो गए। कौशलपुरी फेज वन, फेज टू और ट्रांसपोर्ट नगर से लेकर घोसियाना तक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात तीन बजे आई खराबी को दुरुस्त करने का काम शुक्रवार शुरू कर दिया गया लेकिन चार बजे तक आपूर्ति नहीं बहाल की जा सकी है। बताया जाता है कि करीब 15 हजार की आबादी शुक्रवार सुबह से देर शाम तक बिजली आपूर्ति न होने से पानी आदि को लेकर परेशान रही।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

लगातार बिजली गुल होने से घरों के इनवर्टर तक बोल गए और लोगों की दिनचर्या बुरी तरह से प्रभावित हुई। इतना ही नहीं जब उपभोक्ताओं द्वारा अवर अभियंता और उप केन्द्र को फोन मिलाया जाने लगा तब किसी का भी मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। बिजली आपूर्ति जानकारी के लिए बनाए गए क्षेत्रीय वहाटसप गुरुप पर केवल दो बार अपडेट दिया गया उसके बाद कोई सूचना उपभोक्ताओं को नहीं दी गई। वहाटसप गुरुप पर आए मैसेज में जीआईसी पावर हाउस से कौशलपुरी स्विच यार्ड तक 33 केवी लाइन में होल्ड बताया गया। बताया गया है कि नाका के आगे अंडरग्राउंड केबल खराब हो गई, जिसे युद्धस्तर पर दुरुस्त किया जा रहा है। जेई विवेक वर्मा से उनके सीयूजी मोबाइल पर संपर्क करने का कई बार प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने काल रिसीव नहीं की।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT