सरयू नदी में पत्नी के साथ अश्लीलता फैलाने का मामला: पति को पीटने वालों पर मुकदमा दर्ज

वीडियो फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों को ढूंढ रही

====अयोध्या में राम की पैड़ी में नहाते हुए पति ने पत्नी को चूम लिया था। इससे नाराज लोगों ने पति को पीट दिया। पुलिस ने पिटाई करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अब पुलिस CCTV की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इस मामले में पति और पत्नी ने पुलिस से संपर्क नहीं किया है। केस पुलिस की तरफ से दर्ज किया गया है।

यह घटना मंगलवार की है। राम की पैड़ी पर मंगलवार को योग-डे पर योगाभ्यास हुआ। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि मंत्री के जाने के दो घंटे बाद की यह घटना है। देर रात इससे जुड़े दो वीडियो भी सामने आ गए। इसमें नहाते समय पति अपनी पत्नी को किस करता दिख रहा है। दूसरे में उसकी पिटाई की जा रही है।
अयोध्या कोतवाली प्रभारी अश्विनी कुमार पांडे के मुताबिक आसपास के घर और दुकानदारों से जानकारी ली जा रही है। मामले की जांच नयाघाट चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार मिश्र को सौंपी गई है। वो घटना के बाद सबसे पहले पहुंचे थे।
राम की पैड़ी पर अयोध्या समेत आस-पास के शहरों के 20 हजार से ज्यादा लोग हर रोज नहाने के लिए पहुंचते हैं। घाट के आस-पास दो कांस्टेबल की ड्यूटी भी लगाई जाती है। मंगलवार को 30 मिनट तक चले हंगामे के बावजूद ये दोनों कांस्टेबल नहीं पहुंचे थे। इसकी जांच भी शुरू हुई है।
लोगों के मुताबिक सरयू नदी में नहाते हुए अश्लीलता का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पुलिस से शिकायतें हो चुकी हैं।
editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

20 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

20 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago