एसएसपी ने हैरिंगटनगंज चौकी पुलिस की चौकी के अस्तित्व पर लगाया सवालिया निशान

एसएसपी ने इनायत नगर प्रभारी निरीक्षक को लगाई फटकार

एसएसपी ने हैरिंगटनगंज चौकी पुलिस की चौकी के अस्तित्व पर लगाया सवालिया निशान

इनायत नगर थाना क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज चौकी क्षेत्र अंतर्गत रेवना गांव में दबंग द्वारा महिला को बर्बरता पूर्वक पीटे जाने के बाद इनायत नगर थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मुकदमे के आरोप में आरोपियों की गिरफ्तारी चौकी पुलिस द्वारा न किए जाने का मामला एसएसपी के दरबार जा पहुंचा है।
जहां हैरिंग्टनगंज चौकी पुलिस की कार्यशैली से नाराज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे ने इनायत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक को जमकर फटकार लगाते हुए अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने हैरिंगटनगंज चौकी पुलिस कर्मियों की कारस्तानी से नाराज होकर इनायत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक से हैरिंग्टनगंज चौकी पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया है।
बताते चलें कि इनायत नगर थाना क्षेत्र के हैरिंगटनगंज चौकी क्षेत्र अंतर्गत रेवना गांव निवासी संजय सिंह के घर पर उनके पाटीदारों ने बीते 14 जून को प्रातः 8 बजे पुरानी रंजिश को लेकर धावा बोल दिया था। हमलावरों ने उनकी पत्नी को लाठी-डंडों सहित धारदार हथियार से बर्बरता पूर्वक पिटाई करते हुए लहूलुहान कर दिया था। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिन्हें आनन फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। हालत गंभीर देख अस्पताल के डॉक्टरों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। घायल महिला के पति संजय सिंह की तहरीर पर इनायत नगर पुलिस ने जानलेवा हमला सहित गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी इनायत नगर पुलिस द्वारा आरोपियों पर मेहरबानी दिखाए जाने के बाद पीड़ित वादी मुकदमा एसएसपी शैलेश पांडे के समझ पहुंचा और हैरिंग्टन गंज चौकी प्रभारी पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके द्वारा घटना के 3 दिन पहले चौकी पुलिस पुलिस को सूचना देने केेे बाद पुलिस उनके विरोधियों को थाने पर बैठा कर चाय पिलाती रही जिसका परिणाम रहा उनकेेे हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने उनकी पत्नी को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। पीड़ित ने स्थानीय चौकी पुलिस सहित इनायत नगर पुलिस से न्याय न मिलने की उम्मीद जताते हुए मुकदमे की विवेचना थाना पुलिस से कराए जाने की मांग की। शिकायत सुनते ही एसएसपी का पारा सातवें आसमान जा पहुंचा और उन्होंने प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर अमरजीत सिंंह को फोन कर जमकर फटकाार लगाई। एसएसपी ने कहा कि लगातार हैरिंगटन गंज चौकी पुलिस की शिकायतें आ रही हैंं, वहां बैठकर तुम क्या कर रहेे हो। ऐसे चौकी का मतलब ही क्या रह गया। एसएसपी शैलेश पांडे ने आक्रोशित मुद्रा में घटना में शामिल आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने के निर्देश दिए और उन्होंने सख्त हिदायत दी कि यदि इस प्रकरण मेंं दोबारा शिकायत मिली तब खैर नहीं होगी।

 

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago