उद्धव ठाकरे को कोरोना, दे सकते हैं इस्तीफा

मुंबई। महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच कोरोना का विस्फोट हुआ है। पहले गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी कोरोना पॉजिटिव हुए। अब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कोरोना संक्रमित खबर होने की खबर सामने आ रही है। नाना पटोले और कमलनाथ ने इसकी जानकारी दी है। इस बीच खबर है कि उद्धव इस्तीफा दे सकते हैं और मध्यावधि चुनाव की सिफारिश कर सकते हैं।
महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच शिवसेना हार मानती दिख रही है। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने ट्वीट कर कहा है कि राज्य में राजनीतिक घटनाक्रम जिस दिशा में बढ़ रहा है, उसमें विधानसभा भंग हो सकती है। उनके इस ट्वीट से माना जा रहा है कि शिवसेना बागी विधायकों को संभाल नहीं पा रही है और अब वह चुनाव में उतरने पर विचार कर सकती है। इस बीच भाजपा खेमे में हलचलें तेज हैं और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के घर पर विधायक पहुंच रहे हैं। आज सुबह ही संजय राउत ने एक और बयान दिया था, जिससे शिवसेना के हौसले कमजोर पड़ने का अनुमान लगाया गया था। उनका कहना था कि ज्यादा से ज्यादा क्या होगा, सत्ता चली जाएगी। लेकिन सत्ता तो आ भी जाती है।
इस बीच बागी नेता एकनाथ शिंदे का दावा है कि हमारे 46 विधायक हैं। हम बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व को आगे बढ़ाएंगे। उद्धव ठाकरे से विधायकों की समस्या को लेकर बात की थी। गुवाहाटी में बैठे होने को लेकर कहा कि क्या हम भाजपा शासित राज्य में नहीं जा सकते हैं।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

1 day ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

1 day ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago