वाह री बीकापुर पुलिस – अब आरोपियों को दे रही अभय दान

♦️नामजद आरोपी को पकड़ने के बाद थाने से ससम्मान छोड़ा
♦️सत्ता पक्ष के प्रभावशाली नेताओं के दबाव में बीकापुर पुलिस आरोपियों पर मेहरबान
♦️बीकापुर पुलिस के रवैये से भयभीत एवं भयाक्रांत है पीड़ित परिवारIMG 20200616 WA0015 - वाह री बीकापुर पुलिस - अब आरोपियों को दे रही अभय दान
✍सुरेंद्र प्रताप सिंह, संपादक

  • बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामनगर चौकिया गांव में किशोरी की आत्महत्या प्रकरण में बीकापुर पुलिस द्वारा 9 लोगों के विरुद्ध गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के उपरांत अब आरोपियों पर मेहरबान हो गई है।
  • पुलिस ने मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाने लाने के बाद उन्हें अभय दान देते हुए थाने से ससम्मान विदा कर दिया है। जिसके बाद बीकापुर पुलिस की सक्रियता का पर्दा जरूर उठ गया है।
  • वहीं दूसरी ओर बीकापुर पुलिस का रवैया देख पीड़ित परिवार पूरी तरह से भयभीत एवं अपने को असुरक्षित महसूस करने लगा है।
  • बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र के रामनगर चौकिया गांव निवासी शिवनाथ पुत्र गोकुल की बेटी अंजलि ने बीते 8 जून की रात घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। किशोरी के पिता शिवनाथ का आरोप है कि वह बसिलसिले रोजी रोजगार बाहर शहर में रहता था। घर पर उसकी पत्नी बेटी अंजलि और उसका बीमार पिता ही रहते थे।
  • उनका आरोप है कि बीते 4 जून को सुबह सोनू यादव पुत्र हृदय राम यादव निवासी ग्राम नाहरपुर थाना कोतवाली तारुन तथा राम कुमार विश्वकर्मा पुत्र राम अवध, जयराम जायसवाल पुत्र स्वर्गीय महादेव एवं दिलीप जायसवाल पुत्र जय राम, रामराज पुत्र अनंत बहादुर, अमरनाथ मौर्य पुत्र बंशूलाल, धर्मराज पुत्र अनंत बहादुर, पंडित जायसवाल पुत्र द्वारिका एवं बलराम मोर्य पुत्र राम तीरथ निवासी गण ग्राम रामनगर थाना कोतवाली बीकापुर उनके घर पहुंच गए थे। उन लोगों ने मेरी बेटी अंजलि को ब्लैकमेल करने की नियत से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। जिसके चलते मेरी बेटी अवसाद में थी तथा सामाजिक आघात एवं लोक लज्जा के चलते उसने आहत होकर बीते 8 जून को सुसाइड कर लिया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बीते 12 जून की देर रात मामले में सोनू यादव, राम कुमार विश्वकर्मा, जय राम जयसवाल, दिलीप जायसवाल, रामराज, अमरनाथ मौर्य, धर्मराज, पंडित जायसवाल एवं बलराम मौर्य के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 442/20 के अंतर्गत धारा 306 आईपीसी एवं 67 ए सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 के तहत मुकदमा कायम कर लिया था।
    मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के उपरांत बीकापुर पुलिस ने 5 दिन बाद तेजी दिखाई और बीते सोमवार को घटना में नामजद अभियुक्तों धर्मराज, एवं रामराज को पकड़ कर कोतवाली ले आई।
  • उधर पुलिस के हरकत में आते ही सत्ता पक्ष के प्रभावशाली नेता भी राजनीतिक रोटी सेकने से बाज नहीं आए जिनके प्रभाव में आकर बीकापुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों पर दरियादिली दिखाते हुए उन्हें छोड़ दिया।
    समूचे घटनाक्रम को लेकर अब बीकापुर कोतवाली पुलिस की कार्यशैली को लेकर आमजन द्वारा निसंदेह सवालिया निशान लगाया जाना समीचीन जरूर होगा।
  • क्योंकि पीड़ित को न्याय दिलाने एवं बाद कारी का हित सर्वोच्च का ढिंढोरा पोस्ट पीटने वाली पुलिस आप स्वयं कटघरे में खड़ी दिखती नजर आ रही है, फिलहाल पुलिस की इस कार्यवाही को लेकर चर्चाओं का बाजार जरूर गर्म हो गया है।
  • अब तो देखना है कि बीकापुर कोतवाली पुलिस से पीड़ित परिवार को इंसाफ कब और कैसे मिल सकेगा।
Web Admin

Share
Published by
Web Admin

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago