बकरी चराने गई 40 वर्षीय महिला को महिलाओं सहित युवकों ने बुरी तरह पीटा – दर्दनाक मौत।

PicsArt 06 06 10.31.57 1 - बकरी चराने गई 40 वर्षीय महिला को महिलाओं सहित युवकों ने बुरी तरह पीटा - दर्दनाक मौत।

✍नितेश सिंह, अयोध्या

  • बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के रजौरा गांव में बकरी चराने गई 40 वर्षीय महिला तीन महिलाओं ने दो युवकों के साथ मिलकर जमकर पिटाई कर दी जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई है।
    घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराने के उपरांत पोस्टमार्टम को भेज दिया है पुलिस ने मामले में आरोपी एक महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है।
  • प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के रजौरा गांव निवासी शिव कुमार पासी बीकापुर पुलिस को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी 40 वर्षीय पत्नी श्यामा देवी शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे बकरी चराने गई थी। उसी स्थल पर पहले से ही गांव की ही महिला कमलेश पत्नी श्यामू श्यामू की लड़की कंचन तथा अर्चना एवं युवक विनोद तथा मनोज मौजूद थे। जहां शिव कुमार की पत्नी कमलेश के घर आई एक अपरिचित लड़की के बारे में जानकारी चाहा था मौके पर मौजूद उपरोक्त लोग आपे से बाहर हो गए थे और भद्दी भद्दी गालियां देते हुए उसकी पत्नी से अभद्रता करने लगे थे।
  • जिसका उसकी पत्नी ने जब विरोध किया तब उपरोक्त लोगों ने मिलकर उसकी पत्नी श्यामा देवी की जमकर पिटाई कर दी जिससे वह मरणासन्न हो गई घटना की जानकारी पाकर उसका पति मौके पर पहुंचा और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहा था कि रास्ते में ही दबंगों की पिटाई से घायल महिला श्यामा देवी ने दम तोड़ दिया और मौत हो गई।
  • मामले में मारी गई महिला श्यामा देवी के पति ने मुकदमा कायम किए जाने के संबंध में बीकापुर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी एक महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है।
Web Admin

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago